'यूपी में एनडीए लगाएगी हैट्रिक': विपक्ष पर जमकर गरजे सीएम योगी!
September 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तर प्रदेश

‘यूपी में एनडीए लगाएगी हैट्रिक’ : विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, अयोध्या पर दिया कड़ा जवाब!

सैफई खानदान की डकैती, जेपीएनआईसी और गोमती रिवर फ्रंट के भ्रष्टाचार पर योगी आदित्यनाथ का कड़ा प्रहार; अयोध्या मामले पर भी दिया दो टूक जवाब। पढ़े पूरी खबर

Written byसुनील रायसुनील राय — edited by Shivam Dixit
Jul 16, 2026, 01:21 am IST
inउत्तर प्रदेश
Yogi Adityanath UP Assembly Election NDA Hat Trick Slamming Samajwadi Party Akhilesh Yadav Ayodhya Trust Statement

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नौ वर्षों के कार्यों, कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, कृषि, निवेश और बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव लाने में सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पहचान, सुरक्षा और विकास के संकट से जूझ रहा था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में राज्य ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यूपी में पहली बार कोई सरकार लगातार तीसरी बार रिपीट होगी। एनडीए सरकार इस बार यूपी में हैट्रिक लगाएगी।

नौ वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है: मुख्यमंत्री योगी

सीएम ने कहा कि नौ वर्षों की कार्यपद्धति और रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। जनता जनार्दन फैसला करने के लिए तैयार है। वर्ष 2003 से 2017 तक समाजवादी पार्टी और अन्य सरकारों की कार्यपद्धतियां भी सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को केवल डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ही पूरा कर सकती है। गत वर्ष एक रिकॉर्ड टूटा था, इस बार एक नया रिकॉर्ड टूटने वाला है। यूपी में पहली बार कोई सरकार लगातार तीसरी बार रिपीट होगी। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार इस बार यूपी में हैट्रिक लगाएगी, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

सपा के विकास मॉडल पर साधा निशाना

सीएम ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का विकास मॉडल लागू होता, तो उत्तर प्रदेश कब का डूब गया होता। उन्होंने कहा कि सैफई खानदान उत्तर प्रदेश को तबाह कर रहा था, जिसका नमूना जेपीएनआईसी बिल्डिंग है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जेपीएनआईसी के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का डीपीआर बनाया था, लेकिन 800 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी परियोजना अधूरी है। इसी प्रकार, आदि गंगा की मान्यता वाली गोमती के रिवर फ्रंट के नाम पर 166 करोड़ रुपये का डीपीआर बनाया गया था, लेकिन 1400 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी कार्य अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में केवल सरकारी खजाना लूटा जा रहा था।

कानून-व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों पर भी कही बड़ी बात

सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सुरक्षा की स्थिति ऐसी थी कि त्योहारों से पहले कर्फ्यू लग जाता था और उपद्रव शुरू हो जाते थे। आज हर समुदाय के पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाईं, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं। साथ ही पवित्र हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई। देश के उच्चतम न्यायालय में शपथपत्र दाखिल कर यह कहा गया कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण हुए ही नहीं। राम मंदिर के विरोध में अपने अधिवक्ताओं को खड़ा किया गया।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश के खजाने को लूटा और पहचान का संकट खड़ा किया, आज उन्हें अयोध्या की चोरी दिखाई दे रही है, लेकिन अपनी डकैती नहीं दिखाई देती।

अयोध्या प्रकरण पर भी मुख्यमंत्री ने रखी बात

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या की घटना निश्चित ही सभी रामभक्तों को आहत करती है। उन्होंने कहा कि यह एक स्वतंत्र ट्रस्ट है, जिसमें सरकार को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी की रिपोर्ट आते ही ट्रस्ट ने कार्रवाई शुरू की। जो लोग चोरी करते हुए पकड़े गए, उनकी और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई। नैतिक आधार पर भी दो इस्तीफे हुए।

उन्होंने कहा कि इसके नाम पर अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि या हिंदू आस्था को बदनाम करना न्यायसंगत नहीं है। जब उत्तर प्रदेश में आस्था के केंद्र पूरे देश के लिए मॉडल बन रहे हैं और प्रदेश नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है, तो इससे समाजवादी पार्टी को पीड़ा हो सकती है।

23 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच ले जाने की अपील

सीएम ने कहा कि वर्ष 2003 से 2026 तक के 23 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच लेकर जाइए। पहले पांच वर्ष मुलायम सिंह यादव के, अगले पांच वर्ष मायावती के, उसके बाद पांच वर्ष अखिलेश यादव के और पिछले नौ वर्षों के वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना कर जनता से उनकी संतुष्टि के बारे में पूछिए।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का वह बयान आज भी याद आता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम 100 रुपये भेजते हैं, लेकिन नीचे केवल 15 रुपये ही पहुंचते हैं। आखिर 85 रुपये कौन खा जाता था?

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पैसा किसी छात्र-छात्रा की छात्रवृत्ति, किसी युवा की नौकरी, बुजुर्ग और निराश्रित महिलाओं की पेंशन, गरीबों के राशन तथा बहन-बेटियों के लिए बनने वाले शौचालय का होता था। पिछली सरकारें इसी 85 प्रतिशत धन पर डकैती डालने का काम करती थीं।

उन्होंने कहा कि आज डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिल्ली या लखनऊ से भेजे गए 100 रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचते हैं। अब सभी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

Topics: UP Assembly Election 2026Ayodhya SgT Report Yogiसैफई खानदान भ्रष्टाचार जेपीएनआईसीPanchjanya newsUP Law and OrderYogi Adityanath on UP Electionयूपी में एनडीए की हैट्रिकसीएम योगी का सपा पर हमला
सुनील राय
सुनील राय
पाञ्चजन्य ब्यूरो चीफ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Raksha Bandhan Significance Sanatan Dharma Yen Baddho Bali Raja Mantra Meaning Panchjanya

“येन बद्धो बलि राजा…”: केवल भाई-बहन का नहीं, राष्ट्र व समाज का महापर्व है रक्षाबंधन, जानिए इसका पौराणिक इतिहास!

BJP UP President Pankaj Chaudhary Attacks Samajwadi Party Akhilesh Yadav Panchjanya

“सपा को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी”: पंकज चौधरी का दावा- गुप्त सर्वे रिपोर्ट ने उड़ा दी अखिलेश की नींद!

Kalyan Singh Death Anniversary BJP OBC Morcha Prakash Pal Akhilesh Yadav Panchjanya

उत्तर प्रदेश : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में मनायेगा कल्याण सिंह जी की पुण्य तिथि

Punjab Kapurthala Government High School Student Protest PSPCL Police Panchjanya

पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ के दावों की खुली पोल: कपूरथला में स्कूल गेट पर ताला जड़ सड़क पर उतरे G-Alpha, जानिए वजह!

Vice President CP Radhakrishnan IGNFA Dehradun IFS Officers CM Pushkar Singh Dhami Panchjanya

देहरादून में बोले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: वैज्ञानिक वानिकी और सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय ही सतत भविष्य की कुंजी

Punjab Barnala Rape Victims Water Tank Protest Police Action Panchjanya

पंजाब में आप सरकार में महिलाएं असुरक्षित: शारीरिक शोषण से पीड़ित युवतियां न्याय के लिए पानी की टंकी पर चढ़ीं

Load More

ताज़ा समाचार

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी

कौशांबी : अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आदिल पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 4 अवैध मदरसों को किया सील, 2 रुड़की और 2 हल्द्वानी के मदरसे शामिल  

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी और पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर जी

Odisha’s Udaan 2.0: ओडिशा में धर्मांतरण के खिलाफ CM मोहन माझी का प्लान क्या है? जानिए ‘पाञ्चजन्य’ से क्या-क्या कहा?

सुशासन संवाद: ओडिशा की उड़ान 2.0 में कायनात काजी और राहुल नील से ट्रैवल पर खास बातचीत

विदेश प्रवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत

मैडिसन स्क्वायर से श्री मोहन भागवत का संदेश: विविधता, सह-अस्तित्व और भारतीय मूल्यों से अमेरिका में बंधा नया सूत्र

लिंक्डइन की रिपोर्ट

Gen Z में प्रोफेशनल नेटवर्किंग की झिझक, लोग क्या कहेंगे का भी डर: लिंक्डइन रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

संविधान की दुहाई, राष्ट्रभाव से दूरी

श्री अमित दुबे जी (साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ)

Odisha’s Udaan 2.0:‘डरेंगे तो फंसेंगे, लालच करेंगे तो लुटेंगे’, साइबर एक्सपर्ट अमित जी ने बताया फ्रॉड से बचने का मंत्र

दिल्ली में 11 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, जानिये क्या है मामला?

एयर वाइस मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत) और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

कांग्रेस ने फिर भारतीय सेना के शौर्य पर उठाए सवाल, ऑपरेशन सिंदूर और राम मंदिर के बहाने किया अपमान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies