देवप्रयाग । थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK08 BL 0387 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे, जिनमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गई है।
घायल को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया
घायल अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
हादसे में मृतकों की सूची
मृतक
- अफजाल पुत्र अकबर सूफी, उम्र 49 वर्ष
- शब्बो पत्नी अफजाल, उम्र 40 वर्ष
- अन्नाविया पुत्री अफजाल, उम्र 03 वर्ष
- शादाब पुत्र अफजल, उम्र 14 वर्ष
- गुफरान पुत्र अकबर, उम्र 34 वर्ष
सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस कर रही आवश्यक कार्रवाई, परिवार को घुमाने जा रहे थे मृतक
पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से निकालकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अफजाल द्वारा पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य किया जा रहा था तथा वह अपने परिवार को घुमाने पौड़ी की ओर आ रहे थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे।














