मध्य पूर्व में तनाव अचानक चरम पर पहुँच गया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई सैन्य ठिकानों पर बड़ी हवाई और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं। हमलों के बाद ईरान ने कड़ा पलटवार करने की चेतावनी जारी की है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले का जवाब पूरी मजबूती के साथ दिया जाएगा।
ईरान के शीर्ष कमांडर हमले में मारे गए- ईरान को हूती विद्रोही और लेबनान की हिजबुल्लाह का समर्थन भी मिल गया है। इसके बाद हिजबुल्लाह और हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पलटवार से क्षेत्रीय संकट और गहरा सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन अलग-अलग सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शीर्ष कमांडर इजरायली हमलों में मारे गए हैं। नामजद किए गए अधिकारी आमिर नसीरजादेह और मोहम्मद पाकपूर हैं।

















