नई दिल्ली: फ्लाईदुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने पीएम मोदी के साथ उस खौफनाक घटना के पल-पल का अनुभव साझा किया है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत में कहा- ‘मैं अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था। उस समय मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने हिम्मत नहीं दिखाई तो 170 यात्रियों की जान चली जाएगी।’
PM मोदी से बोले कैप्टन मच्छार- हनुमान जी ने बचा लिया
कैप्टन स्मित मच्छार ने पीएम मोदी से बातचीत करते हुए उन्हें बताया ‘जब भी मुझे तकलीफ होती है मैं हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं। उस समय भी मैं बस हनुमान चालीसा का पाठ ही करता रहा। आज आपकी एक कॉल से मुझे सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’
कैप्टन स्मित मच्छार: भारत का वो वीर जिसने असफल किया 9/11 जैसा हमला…
भावुक होकर पीएम मोदी से बोले मच्छार- आप मेरे सबसे बड़े आदर्श
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी मुश्किल घड़ी का वर्णन करते हुए फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार भावुक हो गए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं। आज आप जिस तरह मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं उस पर मुझे गर्व हो रहा है। मुझे कई चोटें आई थीं। लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना होगा और कुछ करना होगा। उस समय मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया।
कैप्टन मच्छार से पीएम मोदी ने कहा- आपने दुनिया को दिखाया अहिंसा क्या होती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मच्छार से कहा, ‘आपने दुनिया को दिखाया है कि अहिंसा क्या होती है। मैंने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियां पढ़ीं जिनमें कहा गया था कि अगर हालात कुछ और होते तो लोग भारत के बारे में क्या कहते? आपने बहुत बड़ा काम किया है और सभी की जान बचाई है। मैं आपकी देखभाल करने के लिए सऊदी अरब और यूएई की सरकारों का शुक्रिया अदा करता हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब भी आपको मेरी जरूरत होगी मैं बस एक फोन कॉल की दूरी पर हूं। भारत आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक है।’
फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 में साथी को-पायलट ने कुल्हाड़ी से भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था। वह लहूलुहान हो गए थे लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कॉकपीट का दरवाजा खोला और विमान को क्रैश व हाइजैक होने से बचाया। उनकी इस असाधारण बहादुरी के लिए दुनियाभर में उनकी प्रशंसा हो रही है और उन्हें हीरो की उपाधि दी जा रही है। दुनिया के तमाम देशों के शीर्ष नेतृत्व ने कैप्टन मच्छार की न सिर्फ तारीफ की है बल्कि उनको असल हीरो बताया है।
















