केंद्र सरकार ने एक्स पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम के व्यंग्यात्मक अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है। इसके बाद से यह अकाउंट 22 मई 2026 से भारत में रोक दिया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने इस अकाउंट को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। कारण है कि इस अकाउंट के जरिए लगातार देश में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही थी। इससे पहले इसके संस्थापक अभिजीत दीपके का आईएसआई कनेक्शन भी सामने आया था।
IB की रिपोर्ट पर सरकार का एक्शन
इंडियन एक्सप्रेस सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखता है कि सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को IB से इनपुट मिला था। IB का कहना था कि यह अकाउंट भड़काऊ सामग्री पोस्ट कर रहा था, जो देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन सकता था। खास चिंता यह थी कि युवाओं के बीच यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा था।
सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत X को यह अकाउंट रोकने का आदेश दिया गया था। यह धारा सरकार को सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और अपराध को भड़काने जैसी स्थितियों में जानकारी रोकने का अधिकार देती है। जब अकाउंट ब्लॉक किया गया, तब इसमें करीब 90,000 फॉलोअर्स थे। ब्लॉक होने के बाद भारत में यह दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन दूसरे देशों से अभी भी एक्सेस किया जा सकता है। उस समय कुल फॉलोअर्स 2 लाख से ज्यादा हो चुके थे।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई की तैयारी
इस अकाउंट से जुड़ा इंस्टाग्राम हैंडल अभी भारत में ब्लॉक नहीं हुआ है। गुरुवार शाम तक इसमें 1.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स थे। सरकारी अधिकारी ने कहा कि इंस्टाग्राम अकाउंट को भी ब्लॉक करने की प्रक्रिया चल रही है।
CJP की शुरुआत कैसे हुई?
यह अकाउंट CJI सूर्या कांत के एक बयान के बाद शुरू किया गया था। 15 मई को CJI ने एक वकील की टिप्पणी करते हुए कहा था कि समाज में कुछ परजीवी सिस्टम पर हमला करते हैं। उन्होंने कुछ युवाओं को “कॉकरोच” कहा था, जो नौकरी नहीं पाते और मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सब पर हमला करते हैं। इस बयान पर काफी विवाद हुआ। CJI ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने पूरे युवा वर्ग की आलोचना नहीं की, बल्कि फर्जी डिग्री लेकर पेशेवर दुनिया में घुसने वालों की बात की थी।
इसे भी पढ़ें: पंजाब में पकड़ा गया ISI हैंडलर, हाईवे पर CCTV लगाकर पाक को दे रहा था सेना की खुफिया जानकारी
महाराष्ट्र के 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने CJI के बयान की आलोचना की और अगले दिन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शुरू कर दी। उसने AI से पोस्टर बनाया और सदस्यता फॉर्म शेयर किया। कुछ घंटों में हजारों लोग जुड़ गए। अभिजीत ने बताया कि 12 घंटे में 10,000 फॉलोअर्स मिल गए। उसका कहना था कि इसका मकसद राजनीति में जवाबदेही बढ़ाना है। लेकिन, वो अलग बात है कि अब कुछ और ही हो रहा है।
अब नया ‘कॉकरोच इज बैक’ अकाउंट
वहीं पहला अकाउंट ब्लॉक होने के बाद अभिजीत दीपके ने अपना नया हैंडल ‘कॉकरोच इज बैक’ घोषित कर दिया और लोगों से उसमें जुड़ने की अपील की। हरियाणा के रोहतक में एक जिला परिषद सदस्य जयदेव डागर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की घोषणा भी की है।

















