नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बात की है। उनकी इस बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार ने उस खौफनाक घटना के पल-पल का अनुभव पीएम मोदी के साथ साझा किया है। कैप्टन स्मित मछार ने पीएम मोदी को बताया कि भारी दबाव और संकट के बीच उन्हें किस बात ने हिम्मत और हौसला दिया? पीएम मोदी ने उनके असाधारण साहस, सूझबूझ और हौंसले की खूब प्रशंसा की है। इसके साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
BREAKING! PM Modi Holds Telephonic Conversation With Brave Captain Smit Machchhar https://t.co/KqD384q84y
— ANI (@ANI) October 2, 2026
इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे घटना से बारे में पूरी जानकारी ली। बता दें कि बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान को क्रैश कराने की कोशिश की गई थी। आरोपी विमान के सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और विमान को क्रैश करने का प्रयास किया था। कैप्टन मच्छार ने अपनी बहादुरी और हौंसले से 9/11 जैसी इस घटना को असफल कर दिया था।हमले के समय विमान में सवार 174 यात्रियों में से 150 इजरायली नागरिक थे।
इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से भी बात की थी। कैप्टन स्मित मच्छार के हौंसले को देखते हुए उन्हें पूरी दुनिया ने हीरो बताया था। भारत से लेकर विदेशों तक में उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है। मुश्किल हालात में भी हिम्मत न हारने के उनके जज्बे को सब सलाम कर रहे हैं। इजरायल के पीएम नेतन्याहू से लेकर ट्रंप ने तक उन्हें हीरो बताया है। पूरी दुनिया उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रही है।















