बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कोतवाली थाना अंतर्गत पतेलवा मोहल्ले में एक हिंदू परिवार ने घर पर भगवा झंडा लगाया मगर इसको लेकर विवाद हो गया। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रहने वाले हिंदू परिवार पर भीड़ ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के महिलाओं और बच्चों को पीटा गया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हिंदू संगठनों में आक्रोश
इस घटना की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने इस घटना पर आक्रोश वक्त किया है और अभियुक्तों के खिलाफ पर तत्काल गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है को पतेलवा मोहल्ले के निवासी अखिलेश यादव ने अपने घर की छत पर भगवा ध्वज लगाया था। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ मुसलमानों ने इस पर आपत्ति की और भगवा झंडे को हटाने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित परिवार ने भगवा झंडा उतारने से मना कर दिया।
भीड़ द्वारा हमला और पुलिस की मौजूदगी
आरोप है कि वहां मुसलमानों की भीड़ वहां जुट गई और घर पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के उपस्थिति में भी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित अखिलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात 55 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कई आरोपियों की गिरफ्तारी, इलाके में पुलिस तैनात
पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अभियुक्त अब्दुल्ला, तालिब, नोमान, फैजान, कल्लू, सद्दाम सहित अन्य की गिरफ्तारी हो गई है। संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे पतेलवा मोहल्ले में पुलिस बल को तैनात किया गया। वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

















