कानपुर में सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा करके कब्रिस्तान बना लिया गया था। कानपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध कब्जा हटाया। कानपुर विकास प्राधिकरण ने आज सुबह 6 बजे से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
कब्रिस्तान में अवैध कब्जा हटाते समय मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। प्राधिकरण का कहना है कि जिस जमीन पर कब्रिस्तान बनाया गया था। वह सरकारी जमीन है। प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटवा दिया।
कार्रवाई को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनाती किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को मौके पर लगाया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि से जुड़े रिकॉर्ड को पूर्ण रूप से अध्ययन करने के बाद कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।












