पश्चिम बंगाल चुनाव-2026 : घुसपैठियों के लिए भारत को दिया घाव
June 26, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

पश्चिम बंगाल चुनाव-2026 : घुसपैठियों के लिए भारत को दिया घाव

जब न्यायिक अधिकारियों को ही उन्मादी भीड़ बंधक बना ले तो लोकतंत्र पर सवाल उठाना लाजमी हो जाता है। मोथाबाड़ी में जो हुआ वह एक सुनियोजित साजिश था

Written byविप्लव विकासविप्लव विकास
Apr 16, 2026, 07:12 pm IST
in विश्लेषण, पश्चिम बंगाल
उन्मादी भीड़ द्वारा की गई आगजनी

उन्मादी भीड़ द्वारा की गई आगजनी

मालदा जिले के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालियाचक-2 ब्लॉक के सरकारी दफ्तर के बाहर एक अप्रैल की रात कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे देश को हिला दिया। सात न्यायिक अधिकारी, जिनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य कर रहे थे। अचानक भीड़ ने कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया। सड़कें अवरुद्ध कर दी गईं, वाहनों में तोड़फोड़ हुई और पुलिस पर पथराव किया गया। रात करीब बारह बजे तक सारे अधिकारी अंदर बंद रहे, बाद में केंद्रीय बलों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। यह भारत में संभवतः इस प्रकार की पहली घटना है जब न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा गया, और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। केंद्रीय बलों की सक्रियता से न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षित निकाला जा सका। सर्वोच्च न्यायालय ने इसे “कानून-व्यवस्था का पूर्ण पतन” करार दिया।

तृणमूल की मंत्री थी शामिल

उन्मादी भीड़ ने सड़कें जाम कीं, वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों पर हमला किया। एक अधिकारी को करीब नौ घंटे तक एक वाहन के अंदर बंद कर रखा गया। बंधक बने अधिकारियों ने कई बार मदद मांगी, पुलिस को कई बार फोन किए गए। बावजूद इसके पुलिस बेहद देर से वहां पहुंची। बाहर की तस्वीरों और वीडियो में तृणमूल की मोथाबाड़ी विधायक और ममता बनर्जी सरकार में कैबिनेट मंत्री सबीना यासमीन प्रदर्शनकारियों के बीच बैठी और उनके लिए खाना बनाती दिखाई दीं। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

मोथाबाड़ी क्षेत्र की पृष्ठभूमि

मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र मालदा जिले में स्थित है और बांग्लादेश सीमा से सटा हुआ है। यह इलाका मुस्लिम-बहुल है और दशकों से तृणमूल और कांग्रेस के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का केंद्र रहा है। मालदा जिले में लंबे समय से घुसपैठ और मुस्लिम वोट-बैंक की राजनीति हो रही है। यह क्षेत्र बार-बार सांप्रदायिक तनाव और चुनावी हिंसा का केंद्र बनता है। मोथाबाड़ी, सुजापुर, इंग्लिश बाज़ार, मानिकचक, रतुआ और अमृती जैसी मालदा की सीटें एसआईआर प्रक्रिया से सबसे अधिक प्रभावित हैं, जो इस जिले को चुनावी दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील बनाती हैं।

प्रशासन और पुलिस की भूमिका

इस घटना के बाद से पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह रही हैं कि उन्हें इस घटना की जानकारी राज्य अधिकारियों ने नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्टों से मिली। ममता बनर्जी की राजनीति को समझने वाले उनकी इस दलील से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि हर घटना के बाद वह ऐसी ही बातें करती हैं।

प. बंगाल सबसे ध्रुवीकृत राज्य

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल को “सबसे अधिक ध्रुवीकृत राज्य” बताया है। न्यायालय ने कहा कि मालदा में न्यायिक अधिकारियों का घेराव “पूर्व-नियोजित, सुनियोजित और प्रेरित” कदम था, जिसका मकसद चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना था। यह हमला न्यायिक अधिकारियों को निराश करने और उन्हें अपने कर्तव्यों से विरत करने का “जानबूझकर और सुनियोजित” प्रयास था। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने स्पष्ट कहा है कि केंद्रीय बल पश्चिम बंगाल से नहीं हटाए जाएंगे, और यदि राज्य तंत्र विफल हुआ तो न्यायालय हस्तक्षेप करेगा।

“पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ जो अभद्रता और हिंसा हुई है, वह लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है। तृणमूल कांग्रेस के शासन में अब संवैधानिक संस्थाओं पर हमले करना एक सामान्य बात हो गई है। राज्य सरकार और वहां के उपद्रवी मिलकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और न्यायपालिका को डराने का प्रयास कर रहे हैं ताकि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाली जा सके। बंगाल की जनता इस अराजकता को देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी। भारत सरकार इस स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।”

सोची-समझी साजिश

यह महज एक स्थानीय घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है। दरअसल चुनाव आयोग ने एसआईआर के दौरान राज्यभर में 1.36 करोड़ मतदाताओं को “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” श्रेणी में रखा है, यानी इन नामों को न हटाया गया, न बरकरार रखा गया, बल्कि इन्हें “अंडर एडज्यूडिकेशन” (न्यायिक/प्रशासनिक निर्णय लंबित) श्रेणी में रखा गया है। अकेले मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में करीब 30,000 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया के प्रारम्भ होते ही जनता में इसके विरोध की भावना और भ्रम की स्थिति तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी दलों ने उत्पन्न कर दी थी। खासकर ऐसे घुसपैठिए, जो भारतीय नागरिक नहीं हैं, परंतु स्थानीय तंत्र के माध्यम से भारतीय पहचान पत्र और मतदाता पत्र बनवा चुके हैं, उनके लिए तो स्थिति और भी खराब हो गई।

ऐसे में एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर स्थानीय मतदाता के अधिकार के बहाने सोच-समझकर अस्थिरता उत्पन्न करने का षड्यंत्र रचा गया। चुनाव आयोग ने पड़ोसी राज्यों ओडिशा और झारखंड के अधिकारियों को तैनात करके इस समस्या और अधिकारियों की संख्या के अभाव का समाधान खोजा। परंतु पश्चिम बंगाल में तृणमूल वैसी ही राजनीति कर रही है जैसी वहां वामपंथी सरकार के समय होती थी। जो प्रक्रिया लोकतंत्र को शुद्ध करने के लिए शुरू की गई, उसे स्थानीय दलों द्वारा लोकतांत्रिक भरोसे को खत्म करने का कारण बनाया गया। मोथाबाड़ी में हुई घटना बंगाल के लोकतंत्र की एक कठोर परीक्षा है। सात न्यायिक अधिकारियों का घेराव सिर्फ उस रात की हिंसा का मामला नहीं, यह उस गहरे षड्यंत्र का नमूना है।

तुष्टिकरण की राजनीति

ममता बनर्जी की सरकार कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक निष्पक्षता से अधिक वोट-बैंक आधारित राजनीति को तरजीह देती है। मोथाबाड़ी जैसी घटनाएं इसी कारण घटित होती हैं, जहां संवैधानिक प्रक्रिया के बीच न्यायिक अधिकारियों को ही भीड़ के सामने असुरक्षित छोड़ दिया गया। यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक भी है। यदि पुलिस और स्थानीय प्रशासन समय पर कार्रवाई करने में विफल रहते हैं, तो यह संकेत देता है कि या तो उन पर दबाव है या फिर वे स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम नहीं हैं। मोथाबाड़ी कांड में देरी से हस्तक्षेप और केंद्रीय बलों पर निर्भरता इस कमजोरी को उजागर करती है। लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया, सुरक्षित प्रशासनिक ढांचे और कानून के समान अनुपालन पर टिकी होती है। यदि सरकारें इन मूल सिद्धांतों से समझौता करती हैं, तो उसका सीधा असर जनता के विश्वास पर पड़ता है। बंगाल के लिए यह एक चेतावनी है, राजनीतिक लाभ के लिए सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था से समझौता दीर्घकाल में राज्य को अस्थिर ही करेगा।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करती हुईं तृणमूल कांग्रेस नेता सबीना यासमीन (बीच में)

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एआईएमआईएम और आईएसएफ जैसे दलों ने भीड़ को भड़काया, लेकिन सवाल यह है कि यदि ऐसा था तो राज्य की पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह निष्क्रिय क्यों रहे? मुख्यमंत्री का बार-बार हर गंभीर घटना को “साजिश” बताना एक खतरनाक प्रवृत्ति को जन्म देता है, जहां असल दोषियों पर कार्रवाई के बजाय राजनीतिक बचाव प्राथमिकता बन जाता है। ऐसे बयान अप्रत्यक्ष रूप से भीड़तंत्र को वैधता देते हैं। यही कारण है कि मालदा जैसे संवेदनशील इलाकों में प्रशासन अक्सर मूकदर्शक बना दिखाई देता है और केंद्रीय बलों पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राज्य में ऐसा माहौल बना दिया है कि संवैधानिक संस्थाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। यदि यही रवैया जारी रहा, तो बंगाल में लोकतंत्र केवल कागजों तक सीमित रह जाएगा और कानून-व्यवस्था भीड़ के हाथों बंधक बनती चली जाएगी।

Topics: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026मतदाता अधिकारसर्वोच्च न्यायालयघटना और सुरक्षाममता बनर्जीमोथाबाड़ी कांडसांप्रदायिक तनावकानून-व्यवस्था का पतनमुख्य न्यायाधीशभीड़तंत्रमालदाखुफिया तंत्रकेंद्रीय बलविवादास्पद एवं सामाजिक:घुसपैठिएपाञ्चजन्य विशेषSIRचुनावी हिंसा
विप्लव विकास
विप्लव विकास
विप्लव विकास लेखक और स्तंभकार हैं। समकालीन सामाजिक, राजनीतिक और भारतीय विमर्श के मुद्दों पर स्पष्ट व तर्कसंगत लेखन के लिए जाने जाते हैं। अपने लेखों के माध्यम से जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर पाठकों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देते हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

इमरजेंसी फाइल्स-3 (राजन ढींगरा)

Emergency 25 June 1975 : निर्वस्त्र करके पीठ पर टायर से मारते थे, आज भी पैर सुन्न हो जाते हैं

इमरजेंसी फाइल्स 2- (जय भारत आनन्दः

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, घोर यातना दी गई, हाथ कटवाना पड़ा

इमरजेंसी फाइल्स- सुमित्रा गुलाटी की आपबीती

आपातकाल का सच: ‘इंदिरा ने बहुत गलत किया’, सुमित्रा गुलाटी के पूरे परिवार को जेल भेजा, छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

जी 7, पश्चिम एशिया और भारत के सधे कदम

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने लोकतंत्र को जकड़ा, संविधान को कैसे कुचला ? जानें सत्ता बचाने की पूरी कहानी

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान : नेहरू की भूमिका, मौत के पीछे की साजिश, मां का पत्र और बेटी का रहस्योद्घाटन

Load More

ताज़ा समाचार

PoK Protest Against Reserved Seats Joint Awami Action Committee Banned Pakistan Army Violence

POK में दमन और जनांदोलन: दिखावे का ‘खेल’ हुआ बेनकाब, PoK में महा-विद्रोह! जानें क्या है पूरा विवाद?

Vande Mataram New Rules Modi Govt Bankim Chandra Chattopadhyay All 6 Stanzas Mandatory Schools

मोदी सरकार ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और वंदे मातरम को दिया असली सम्मान, जारी हुए नए कड़े नियम

Khet Bachao Abhiyan Uttarakhand Rudrapur Shivraj Singh Chouhan CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड: कृषि मंत्री शिवराज और CM धामी ने शुरू किया- ‘खेत बचाओ अभियान’

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam Case Tinnu Yadav Arrested CM Yogi Adityanath SIT Investigation

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

Shivraj Singh Chouhan Pantnagar Visit CM Pushkar Singh Dhami Agriculture University Alumni Meet

पंतनगर: कृषि मंत्री शिवराज और CM धामी ने लगाई धान की पौध, बोले- चीन को पछाड़ चावल उत्पादन में नंबर-1 बना भारत!

अशोक गुप्ता महाजन (इमजेंसी फाइल्स-5)

आपातकाल का सच: बात उगलवाने के लिए पायजामे में चूहे छोड़ते थे, 40 लोगों के लिए केवल एक शौचालय था

Uttarakhand Rainbow Trout Fish Export Nepal International Market Saurabh Bahuguna

उत्तराखंड का इंटरनेशनल मार्केट में धमाका: पहली बार विदेशों में पहुंची ‘रेनबो ट्राउट’ मछली

ओडिशा : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ‘गो ईस्ट’ पहल की शुरुआत की, औद्योगिक नीति में व्यापक सुधारों की घोषणा की

27 जून का पंचांग

27 जून का पंचांग: जानें कल की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

ऑपरेशन के दौरान हुई बड़ी लापरवाही? महिला का दावा- डॉक्टर ने गलत नस काटी, फिर कहा ‘अल्लाह की मर्जी’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies