अमेरिका के मिनियापोलिस के एनुनसिएशन कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी से हड़कंप मचा हुआ है। इस हमले में 2 बच्चों समेत 17 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ये हमलावर रॉबिन वेस्टमैन है। उसने इस भयानक घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली। लेकिन इस त्रासदी ने तब और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया, जब पता चला कि वेस्टमैन ने अपने हथियारों पर भारत के खिलाफ नफरत भरे संदेश लिखे थे, जिनमें भारत पर परमाणु हमले की बात थी।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि रॉबिन वेस्टमैन (23) , जिसमें मिनियापोलिस में ये गोलीबारी की उसके पास से जो हथियार मिले हैं, उसी में उसने भारत पर परमाणु हमले की बात कही थी। इसको लेकर मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा ने बताया कि यह हमला स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान हुआ। दो बच्चे, 8 और 10 साल के, इस हमले में मारे गए, जबकि 14 अन्य बच्चे और तीन वयस्क घायल हुए। बताया जाता है कि प्रार्थना के दौरान वेस्टमैन चोरी से चर्च की खड़कियों के पास पहुंचा और वहीं से अंधाधुन गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पुलिस चीफ ने इसे “बुजदिलाना” बताया। उसने राइफल, शॉटगन और पिस्तौल का इस्तेमाल किया, जो उसने कानूनी तौर पर खरीदे थे। जांच में पता चला कि उसने एक मैनिफेस्टो भी छोड़ा, जिसमें भारत के खिलाफ नफरत भरे शब्द थे।
इसे भी पढ़ें: मिनियापोलिस स्कूल शूटिंग: कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी, दो बच्चों की मौत, 17 घायल
हथियारों पर भारत विरोधी नफरत
वेस्टमैन के हथियारों की मैगजीन पर लिखे संदेशों ने सबको हैरान कर दिया। एक मैगजीन पर लिखा था, “भारत पर परमाणु हमला,” जो भारत के प्रति गहरी नफरत को दिखाता है। इसके अलावा, “किल डोनाल्ड ट्रम्प” और “फॉर द चिल्ड्रन” जैसे संदेश भी थे। ये संदेश एक यूट्यूब वीडियो में दिखे, जिसे बाद में हटा दिया गया। पुलिस और एफबीआई इसे नफरत आधारित अपराध और संभावित आतंकवाद के तौर पर देख रहे हैं।
गौरतलब है कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर आखिर भारत से इतनी नफरत क्यों करता था। बहरहाल, अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) मामले की जांच कर रही है।

















