नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को मारा है। सुरक्षा बलों ने आतंकी का शव बरामद कर लिया है। दरअसल इस आतंकी को सुरक्षा बलों ने पहले ही एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया था।
ब्रिक्स समिट 2026: नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से करेंगे मुलाकात
आतंकी के पास अमेरिका निर्मित राइफल बरामद
एसओजी डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। तलाशी अभियान के दौरान आतंकी का शव बरामद हुआ है और मुठभेड़ स्थल से अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल भी बरामद हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकी के शव और हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

















