‘बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से पाए’ ये लोकोक्ति आज एक बार फिर से सच साबित हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस आतंकी नेटवर्क को उसने भारत में तबाही मचाने के लिए खड़ा किया था, वही उसे तबाह कर रहा है। ताजा मामला उत्तरी वजीरिस्तान का है, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने 800 किलो विस्फोटकों के लदे एक वाहन के साथ सैन्य काफिले को टक्कर मारकर खुद को उड़ा लिया। इस, हमले में 14 पाकिस्तानी सैनिकों समेत कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (28 जून 2025) को उत्तरी वजीरिस्तान के खैबर पख्तूनमख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य काफिले को निशाना बनाया। 800 किलो विस्फोटक से लदे वाहन का धमाका इतना तेज था कि 14 सैनिकों की मौत के साथ ही पास के दो घरों की छत तक तबाह हो गई। इससे 6 बच्चों समेत दर्जनों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है, जिसने हाल के महीनों में क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
पाकिस्तान की बेशर्मी-भारत पर लगा रहा आरोप
वहीं अपनी हरकतों से बाज न आते हुए बड़ी ही बेशर्मी से पाकिस्तानी आर्मी ने भारत पर इसका आरोप मढ़ दिया है। जबकि, हर बार की तरह उसने इसका एक भी सबूत पेश नहीं किया। वहीं भारत सरकार ने उसके इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: इजरायल-ईरान 12 दिवसीय युद्ध: इजरायली हमलों ने ईरान के 30 वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी 11 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत
भारत का जबाव
पाकिस्तान के बेतुके आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे भ्रामक और निराधार कहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान अपनी धरती पर पनप रहे आतंकवादी संगठनों पर ध्यान दे, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए खतरा हैं।” इसके साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि इसी साल मई में भी पाकिस्तान के बलोचिस्तान में एक हमला हुआ था, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे, जिसके बाद भी पाकिस्तान भारत पर ही आरोप मढ़ा था।

















