क्या New World Order में भारत की भूमिका अब पहले से कहीं अधिक निर्णायक होने जा रही है? ‘साबरमती संवाद 2026’ में श्री राम माधव जी ने बदलती वैश्विक व्यवस्था, Global South के बढ़ते प्रभाव और भारत की उभरती भूमिका पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक धुरी बदल रही है और इस नई विश्व संरचना में भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है। साथ ही, अनुच्छेद 370 के बाद कश्मीर में आए बदलावों, कश्मीरी संस्कृति और भारत की मुख्यधारा से बढ़ते जुड़ाव पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। विवेकानंद जी से लेकर सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी तक भारत की विचार-परंपरा और उसके वैश्विक संदेश पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण बातें कहीं।
















