उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, शादी का वादा किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जुबैर ने करन बनकर हिंदू लड़की से की दोस्ती
पीड़ित युवती के अनुसार, उसकी मुलाकात युवक से नौकरी के दौरान हुई थी। उस समय युवक ने अपना नाम करन बताया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हो गई। युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक संबंध भी बनाएं। युवती का कहना है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया, जिस पर उसने भरोसा कर लिया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक का असली नाम ज़ुबैर है। यह सच्चाई सामने आने के बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसे पहले कभी यह नहीं बताया गया था कि युवक ने अपनी पहचान छिपाई हुई है।
युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे लाखों रुपये के जेवर और करीब ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी वह शादी के लिए दबाव बनाता रहा। युवती के मुताबिक, आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसकी मुलाकात परिवार के अन्य सदस्यों से कराई गई। पीड़िता का दावा है कि आरोपी की मां ने उस पर इस्लाम मत अपनाने का दबाव बनाया। उससे बुर्का पहनने और कलमा पढ़ने के लिए कहा गया। युवती का आरोप है कि जब उसने इन बातों से मना किया, तो उसे कई तरह के लालच भी दिए गए। उसकी मां मां ने ये प्रलोभन दिया कि अगर तुम धर्म परिवर्तन करोगी तो तुम्हें मदरसे से 12 लाख रुपए मिलेंगे।” विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी निजी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ज़ुबैर अंसारी समेत उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।















