उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने तीर्थयात्रियों की संख्या में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। चारधाम यात्रा में आने वाले भक्तों की संख्या 56,18,497 दर्ज की गई है। इसके अलावा, इस साल की चारधाम यात्रा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो 2023 में अब तक के सबसे ज़्यादा तीर्थयात्रियों के रिकॉर्ड को पार कर गया है। इस बीच, राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और श्री बद्रीनाथ और बाबा केदारनाथ के उनके दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। सम्भवतः मोदी जी इसी माह के अंत मे देवभूमि आएंगे।
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु, सरकार ने बढ़ाईं सुविधाएं
चारधाम यात्रा के प्रति देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। बाबा केदारनाथ, भगवान बदरी विशाल, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री के दर्शन के लिए इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में यह ऐतिहासिक वृद्धि उत्तराखण्ड के प्रति बढ़ते धार्मिक पर्यटन और देश भर के श्रद्धालुओं के विश्वास को दर्शाती है। राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, आवास, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया गया है। यात्रा के दौरान प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ सहित संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया।
चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ धाम और श्री बदरीनाथ धाम सहित उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को नई मजबूती मिली है। बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार का सकारात्मक प्रभाव चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के रूप में भी दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने पर कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हमारा अतिथि है। पीएम मोदी ने बाबा केदार के प्रांगण से कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा और यहॉँ हर साल इतने श्रद्धांलु आएंगे जो पिछले कई दशको मे नहीं आये।
राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद हो। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकसित हो रही बेहतर सुविधाओं और श्रद्धालुओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, स्थानीय निकायों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय लोगों और यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों के प्रयासों की भी सराहना की।

















