ग्रेटर नोएडा में नौकरी के दौरान हुई जान पहचान
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ग्रेटर नोएडा में नौकरी करती थी। अभियुक्त मिसरयार खां वहां से थोड़ी दूर पर रहता था और वह जरी का काम करता था। नजदीक रहने के कारण पीड़िता से मिसरयार से जान पहचान हो गई।
पीड़िता को बहला फुसला कर कन्वर्जन कराने का आरोप
मिसरयार ने पीड़िता को बहला फुसला कर उसका कन्वर्जन करा दिया। आरोप है कि पीड़िता को उसने बंधक बना लिया। गत 20 सितंबर को पीड़िता वहां से भागकर घर पहुंची। पीड़िता के पिता बाजार में फेरी लगाते हैं। गत 30 सितंबर को पीड़िता के पिता फेरी लगाने गए थे। तभी मिसरयार खां एवं उसका भाई घर के अंदर घुस आए और जबरन खींचकर पीड़िता का अपहरण कर लिया।
पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि मिसरयार खान व उसका भाई हिंदू युवतियों को जाल में फंसाता है। हिंदू लड़कियों का कन्वर्जन कराया जाता है। पीड़िता को मिसरयार खान ने बंधक बनाए रखा था और किसी से भी मिलने नहीं देता था।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस का कहना है कि मिसरयार खां व उसके भाई शहरयार खां के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अपहरण एवं कन्वर्जन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।














