मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश की सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर उत्तरकाशी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में खास पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का काम किया है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की ओर आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
















