पाकिस्तान से एक बहुत चौंकाने वाला मामला पिछले दिनों आया था, जिसमें एक आदमी ने अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर जिन्न पर एफआईआर दर्ज करा दी। यह घटना पाकिस्तान के रावलपिंडी के छावनी शहर की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार जब बच्चा 10 दिनों तक वापस नहीं आया तो उसके वालिद ने तक्षशिला के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया। और यह स्वाभाविक है। परंतु यह बहुत हैरान करने वाला रहा कि पीड़ित आदमी ने अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर एक जिन्न पर अपहरण के आरोप लगाया।
क्या कहा उस लड़के के वालिद ने.?
उस लड़के के वालिद ने एक जिन्न पर आरोप लगाया कि उसी ने उसके बेटे को भागने के लिए मजबूर कर दिया है। लड़के के वालिद ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि इससे पहले भी कई बार जिन्नों ने उसके बेटे का अपहरण किया. पिता ने बताया इससे पहले बेटा खुद कुछ दिनों बाद घर लौट आता था. लेकिन इस बार 10 दिन बीत जाने पर भी घर नहीं लौटा इसलिए वह रिपोर्ट दर्ज कराने आया है।
पाकिस्तान में बहुत आम है जिन्न
यदि यह बात अविश्वसनीय लग रहा है तो जिन्न को लेकर सबसे बड़ा उदाहरण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बेगम बुशरा बीवी को ध्यान रखना चाहिए। बुशरा बीवी और उनके दो जिन्नों की तमाम कहानियाँ अभी तक मीडिया में है। यह कहा जाता है कि उनके पास दो जिन्न थे और एक पाकिस्तानी पत्रकार आतिश तासीर ने तो एक पत्रिका तक में दावा कर दिया था कि बुशरा बीबी के पास दो जिन्न हैं।
और वे उनके कहने पर काम करते हैं।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के कर्मचारियों के अनुसार बुशरा बीबी की परछाईं आईने में नहीं दिखती थी। इमरान खान की तीसरी बेगम हमेशा ऊपर से नीचे तक बुर्के में नजर आती थीं। यहाँ तक कि यह भी दावा किया जाता रहा था कि बुशरा बीबी ने जिन्नात के कहने पर ही इमरान खान से निकाह किया था।
बुशरा बीबी के बारे में यह कहा जाता था कि इमरान खान से उन्होनें कहा था कि उनके पास दो जिन्न हैं। वहाँ के विपक्ष ने भी यह कहा था कि बुशरा बीबी अपने जिन्नों को पका हुआ माँस खिलाती हैं। जिंदा मुर्गे जलाती है।
यह तो वहाँ के कथित सत्ताधारी या कहें एलीट क्लास की बात है, तो आम लोगों के भीतर यह जिन्न आदि की कहानियाँ किस सीमा तक व्याप्त होंगी, यह सहज समझा जा सकता है।
परंतु फिर भी इमरान खान को सबसे क्यूट प्रधानमंत्री बताने वाला वर्ग इस पूरे मामले पर मौन रहा था कि एक तो उसने तीसरा निकाह किया था और निकाह भी जिन्नों के कारण किया था।
आम लोग भी होते रहे हैं गायब
पिछले वर्ष ही पाकिस्तान के dawn में एक समाचार था, जिसमें छ वर्ष से लापता महिला की कहानी थी। जिसके विषय में यह दावा किया जा रहा था कि उसे जिन्न ने अगवा किया है। फ़ौजिया बीबी नामक महिला की वालिदा ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी मई 2019 से लापता है। उन्होनें कहा यथा कि फ़ौजिया के ससुराल वालों ने यह दावा किया था कि उसे जिन्न ने अगवा कर लिया है।
















