उत्तर प्रदेश । प्रयागराज जनपद की करेली थाने की पुलिस ने मारपीट के अभियुक्त जीशान जाकिर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया है। अभियुक्त ने बीती रात मारपीट की थी और तमंचा लहराकर लोगों में दहशत पैदा करने का प्रयास किया था।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के करेली थाना अंतर्गत अकबर पुर मोहल्ले में जीशान ज़ाकिर ने झगड़ा किया था। मौके पर जीशान तमंचा दिखाकर लोगों को डरा रहा था। मौके से किसी ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। करेली थाने के प्रभारी आशीष सिंह ने मौके पर पहुंच कर जीशान क़ो पकड़ लिया।
बता दें कि तलाशी मे उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। जीशान पर इससे पहले भी फायरिंग और बम बाज़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हैं,। एसीपी राजकुमार मीणा नें बताया इस मामले मे कई लोगों से पूछ ताछ की जा रही हैं जो भी शामिल होगा पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

















