प्रयागराज जनपद में पुलिस ने अभियुक्त फिरोज को गिरफ्तार किया और इसके साथ ही चार गो वंश को बरामद किया है। प्रयागराज के नवाबगंज थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज के फूलपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी जनपद के सोरांव थाने में गोहत्या निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी अभियोग पंजीकृत हैं।
गोवंशों से भरी पिकअप से पुलिस पर हमला, दो आरोपी फरार
पुलिस को सूचना मिली थी कि घुमंतू गोवंशों को पिकप में भरकर, श्रृंग्वेरपुर के रास्ते से बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू किया। तभी श्रृंग्वेरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में बिना नंबर प्लेट की पिकअप दिखाई दी। पुलिस ने बताया कि थाना नवाबगंज की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिकप वाहन को रुकने का इशारा किया गया। मगर वाहन चालक ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। चालक ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने मौके से कूदकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चालक समेत एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

















