यूपी के बुलंदशहर में झोलाछाप डॉक्टर रिज़वान ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता नाबालिग है और वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में पीड़िता का उपचार किया जा रहा है।पुलिस ने पीड़िता के पिता और माता का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि इस घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना की पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार किया। जिस होटल के कमरे में दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने होटल के संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।
रिजवान ने पीड़िता के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि पीड़िता स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसका चाचा रिजवान वहां पहुंचा और उसने कहा कि स्कूल तक पहुंचा देगा। अपनी भतीजी को स्कूल ले जाने के लिए रिजवान वहां से निकला। रिजवान वहां से हाई वे पर स्थित एक ओयो होटल में ले गया। आरोप है कि रिजवान ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की हालत खराब हो गई। पीड़िता को उसी दशा में छोड़कर रिजवान मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों की मदद से पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। पीड़िता ने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के घरवालों ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई।
















