उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता और अभियुक्त दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। बच्ची घर से बाजार जा रही थी। आरोप है कि उसी समय 75 वर्षीय हिफजुर्रहमान ने जबरदस्ती पकड़ लिया और अपने घर में लिवा ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की तहरीर पर FIR, आरोपी गिरफ्तार
मंडावली थाना अंतर्गत अभियुक्त हिफजुर्रहमान और बच्ची दोनों का घर एक ही मोहल्ले में है। घटना के बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को घटना के बारे में बताया। बच्ची के परिजनों में थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
















