श्रम-प्रबंधन : वक्त से टक्कर, तनाव का चक्कर
July 1, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

श्रम-प्रबंधन : वक्त से टक्कर, तनाव का चक्कर

सरकार ने गिग श्रमिकों को सुविधा देने के लिए कई क़दम उठाए हैं। नए श्रम कानूनों में भी उन्हें राहत मिली है। लेकिन भविष्य में यह सुनिश्चित करना होगा कि प्लेटफाॅर्म, मालिक और कंपनियों द्वारा उनके हितों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं

Written byडॉ. अश्विनी महाजनडॉ. अश्विनी महाजन
Jan 27, 2026, 08:25 am IST
in भारत, विश्लेषण, बिजनेस

ईकॉमर्स के नवीनतम दौर में, क्विक त्वरित कॉमर्स/ त्वरित वाणिज्य काफी समय से बाजार पर हावी है। क्विक कॉमर्स की शुरुआत लोगों को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाला सामान जल्दी देकर उन्हें सुविधा देने के तर्क के साथ हुई थी, लेकिन इस मॉडल को लेकर कई नैतिक सवाल उठते रहे हैं।

13 जनवरी, 2026 को, एक बड़े क्विक कॉमर्स ऐप ‘ब्लिंकिट’ ने अपने ऐप से 10 मिनट डिलीवरी का दावा हटा दिया है और इसी तरह दूसरी कंपनियों ने भी संकेत दिया है कि वे भी अपने-अपने ऐप से 10 मिनट में वितरण का जिक्र बंद करने की मंशा रखती हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि 10 मिनट में वितरण का दौर खत्म हो गया है।

कैसे शुरू हुआ यह दौर ?

क्विक कॉमर्स/ त्वरित वाणिज्य, ई-कॉमर्स का नया रूप है, जो किराने के सामान की ‘फिक्स्ड टाइम ऐप’ आधारित वितरण की तरह है। डार्क स्टोर्स (कस्टमर के सामने न आने वाले वेयरहाउस) के ज़रिए 10-20 मिनट में वितरण आधारित विचार मूल रूप से भारत का नहीं था। मॉडर्न क्विक-कॉमर्स/त्वरित वाणिज्य मॉडल सबसे पहले यूरोप और पश्चिमी एशिया में सामने आया। इसके उदाहरण हैं-गेटिर (तुर्की), जो 2015 में शुरू हुआ, गोरिल्लाज़ (जर्मनी) जो 2020 में शुरू हुआ, फ्लिंक (जर्मनी), गोपफ (अमरीका) वगैरह। इन कंपनियों ने डार्क स्टोर्स को ‘बहुत तेज़ वितरण’ के वादे के साथ लोकप्रिय बनाया, जो मुख्य रूप से वेंचर कैपिटल/ निजी निवेश द्वारा वित्त पोषित थीं। माना जाता है कि भारतीय स्टार्टअप्स और प्लेटफॉर्म्स ने 2020-21 के आसपास, खासकर कोविड के दौरान इन मॉडलों को अपनाया।

एक दिलचस्प बात यह थी कि इसे आम तौर पर लोग पसंद करते थे और इस मॉडल ने जल्द ही बाजार को अपनी ओर आकर्षित किया। शुरुआत में नुकसान के बाद, वितरकों ने इस व्यवस्था के तहत पैसा कमाना शुरू कर दिया। ई-कॉमर्स में ज्यादा से ज्यादा निवेशकों ने इस क्विक कॉमर्स फॉर्मेट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस मॉडल के तहत, दूसरे देशों में भी कमियां देखी गईं, जहां यह मॉडल पहले शुरू किया गया था। भारतीय संदर्भ में, इसकी कड़ी आलोचना हुई है क्योंकि दस मिनट की डिलीवरी के दबाव से डिलीवरी करने वालों को तनाव झेलना पड़ रहा है, कभी-कभी तो इस कारण दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।

सरकार की कोशिशें

संचार क्रांति से पूर्व सिर्फ दो तरह के कर्मचारी होते थे, एक-जो नियमित आधार पर वेतन पर काम करने वाले, जिनकी नौकरी की सुरक्षित होती है; (निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में) और दो-अस्थाई कर्मचारी, जो दैनिक आधार पर काम करते थे, जिन्हें हम ‘डेली वेजर्स’/दिहाड़ी मजदूर कह सकते हैं। लेकिन लोगों को संगठित क्षेत्र से नियमित रोजगार मिलने की उम्मीद थी। फिर, एल‐पी‐जी‐ (उदारीकरण, निजीकरण और भूमंडलीकरण) के ज़माने के साथ ठेका कर्मियों की व्यवस्था शुरू हुई, जहां कर्मचारी को बिना किसी रोजगार सुरक्षा के, निश्चित वेतन पर ठेके पर रखा जाता था और वह भी ठेकेदार के ज़रिए, जो मोटा कमीशन लेकर कर्मचारियों का शोषण करते हैं।

ई-कॉमर्स के ऐप आधारित व्यवस्था के आने के साथ, हम श्रमिकों के एक नए वर्ग को उभरते हुए देख रहे हैं, जिन्हें ‘गिग वर्कर्स’/श्रमिक कहा जाता है। बहुत सारे बेरोजगार और अल्प-रोजगारयुक्त युवा और यहां तक कि कुछ अतिरिक्त आमदनी कमाने की चाहत रखने वाले विद्यार्थी भी आसानी से इस काम की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। और फिर शुरू होता है कम पारिश्रमिक देकर श्रमिकों को निचोड़ने का खेल। ऐसा 2023 में हुआ था, जब ई-कॉमर्स कंपनियों ने वितरक / डिलीवरी एजेंट्स का भुगतान कम कर दिया था, जिससे उनमें गुस्सा फैल गया और वे इसके विरोध में हड़ताल पर चले गए। हाल ही में, एक बार फिर ‘गिग वर्कर्स’/श्रमिक अपने काम करने के हालात के विरोध में थोड़ी देर के लिए हड़ताल पर चले गए थे उनकी एक मांग यह थी कि उन पर दबाव कम करने के लिए दस मिनट की वितरण प्रणाली खत्म कर दी जाए।

सरकार की कोशिशें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने गिग श्रमिकों की परेशानियों पर ध्यान दिया है। भारत सरकार ने श्रम कानूनों में पहली बार गिग श्रमिकों और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को औपचारिक रूप से मान्यता दी है। सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 में गिग श्रमिकों, प्लेटफॉर्म श्रमिकों, संग्रहकर्ता आदि की स्पष्ट परिभाषा दी गई है। इससे पहले गिग श्रमिक न तो कर्मचारी माने जाते थे और न ही स्व-रोज़गार की श्रेणी में पूरी तरह आते थे। सरकार का पक्ष है कि गिग श्रमिकों को न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा दी जाए, भले ही वे नियमित कर्मचारी न हों और उन्हें स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा, मातृत्व लाभ और भविष्य में पेंशन की सुविधा मिले। गिग श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की सुविधा दी गई है। पंजीकरण के बाद उन्हें यूनीक आईडी और उससे केंद्र व राज्य सरकार की कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकता है। सरकार राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कोष बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस कोष में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और डिजिटल प्लेटफॉर्म/एग्रीगेटर/संग्रहकर्ता का योगदान हो सकता है। हाल ही में जब मौजूदा केंद्रीय श्रम मंत्री ने प्लेटफॉर्म्स को दस मिनट की वितरण खत्म करने का सुझाव दिया; वितरक की परेशानियों पर ध्यान देते हुए और ब्लिंकिट ने अपने ऐप से 10 मिनट की वितरण का ऑफर हटा दिया और दूसरे कंपनियों ने भी ऐसा ही बदलाव करने का निर्णय किया है।

बाजार की असंवेदनशीलता

जहां, क्विक कॉमर्स प्लेयर्स/ त्वरित वाणिज्य के व्यापारियों ने सरकार के 10 मिनट मॉडल में बदलाव करने के सभी अनुरोध को मान लिया, वहीं 13 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने इटरनल लिमिटेड (ब्लिंकिट की मालिक कंपनी, जो पहले ज़ोमैटो के नाम से जानी जाती थी) से एक अजीब पूछताछ की, जिसमें ब्लिंकिट के ‘10-मिनट डिलीवरी’ वादे को हटाने की खबरों पर सफाई मांगी गई थी। यह सवाल व्यापार के तरीकों को बेहतर बनाने और उन्हें और मानवीय बनाने में बाजार की हस्तक्षेप वाली भूमिका पर एक ज़रूरी सवाल उठाता है। क्या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को नहीं पता कि यह तरीका वितरक/डिलीवरी एजेंट्स के लिए खतरनाक था और इसलिए लोगों की मांग पर कंपनी का यह निर्णय एक सही मानवीय कदम था। हालांकि, कंपनी ने प्रबंधकर्ता के सवालों का उत्तर तुरंत दिया है, लेकिन ऐसे सवाल उठाने से बाज़ार का चरित्र सामने आता है. उनके लिए निवेशकों का हित श्रमिकों के हितों से ज़्यादा ज़रूरी है। यह भी दिलचस्प है कि 14 जनवरी 2026 को इटरनल लिमिटेड के शेयर की कीमत असल में 1.44 प्रतिशत बढ़ गई।

बेहतर बर्ताव के हकदार

गिग श्रमिक उभरती हुई गिग अर्थव्यवस्था का परिणाम है, जो नई प्रौद्योगिकी पर आधारित है। यह नया वर्ग ऑनलाइन प्लेटफार्मों, क्लाउड वर्किंग,फ्रीलांसिंग, ई-कॉमर्स, सप्लाई चेन आदि के रूप में सामने आया है। यह कहा जा सकता है कि नई प्रौद्योगिकी और नए व्यावसायिक मॉडल ही इस नए श्रमिक वर्ग के सर्जक हैं। ये श्रमिक जो ऐप्स से मिले काम/ऑर्डर के आधार पर काम कर रहे हैं, साफ तौर पर ई-कॉमर्स कंपनियों के ऐप्स के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन सरकारी परिभाषाओं में, उन्हें श्रमिक नहीं माना जाता था, उन्हें ‘फ्रीलांसर’ कहा जाता रहा। हालांकि, सरकार ने गिग श्रमिकों को सुविधा देने के लिए कई क़दम उठाए हैं। नए श्रम कानूनों में भी उन्हें राहत मिली है। लेकिन भविष्य में यह सुनिश्चित करना होगा कि प्लेटफाॅर्म, मालिक और कंपनियों द्वारा उनके हितों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं।

Topics: अनिश्चित रोजगारबाजार की असंवेदनशीलताडॉ. अश्विनी महाजनपाञ्चजन्य विशेषत्वरित वाणिज्यQuick Commerceगिग श्रमिकडार्क स्टोर्ससामाजिक सुरक्षा संहिताश्रमिक शोषण
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पाकिस्तान की नई साजिश

बाबर, गजनी पर नाज़ करने वाला पाकिस्तान खेल रहा हिंदू कार्ड? संस्कृत, पाणिनी, चाणक्य पर क्यों ठोका दावा?

मजहब ऊपर, बाकी सब बेमानी

सीमा पर संकल्प की सुरंग

ऊपर प्रकोष्ठ में पीड़ित रामफूल मीणा और आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन

‘तुम्हारी औकात कैसे हुई मेरी शिकायत करने की?’

राखीगढ़ी का एक विस्तृत खुदाई स्थल एवं पत्थर की एक कीमती वस्तु

सामने आती समृद्ध संस्कृति

किन्हें और क्यों अखरता है हिंदुत्व

Load More

ताज़ा समाचार

देश के आर्थिक विकास के लिए ‘IIT’ की तरह ‘ITI’ का भी सक्षम होना आवश्यक- सुनील आंबेकर जी

पंजाब मुख्यमंत्री, भगवंत सिंह मान

बेअदबी कानून बना मान सरकार के लिए सियासी बूमरैंग?

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

दिल्ली के सागरपुर में हनुमान चालीसा के दौरान विवाद, पथराव का वीडियो वायरल

VIDEO: वेनेजुएला में भूकंप के 6 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला 3 साल का बच्चा, 144 घंटे पत्थरों के नीचे रहा दबा

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दो जगह बादल फटने से बाढ़, कई इलाकों का संपर्क प्रभावित

mAadhaar App हुआ बंद

आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, अब इस नए ऐप से होंगे आधार के सभी जरूरी काम

Explainer: क्या है VB G-RAM-G कानून? देशभर में 1 जुलाई से लागू; मनरेगा से कितना अलग?

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

PM Garib Kalyan Yojana: फ्री राशन योजना का लाभ कैसे लें? जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

पश्चिम बंगाल: कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी; 3 जुलाई तक तेज हवाओं का अनुमान

आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ₹50 हजार की जाली करेंसी और उपकरण बरामद

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies