हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। ये ट्रंप के द्वारा भारत के चावल पर टैरिफ लगाने के बाद पहली बार बातचीत हुई है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी।
उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “हमने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और रीजनल-ग्लोबल इश्यूज पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-अमेरिका मिलकर शांति और समृद्धि के लिए काम करते रहेंगे।”
Had a very warm and engaging conversation with President Trump. We reviewed the progress in our bilateral relations and discussed regional and international developments. India and the U.S. will continue to work together for global peace, stability and prosperity.…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2025
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं ने AI, साइबर सिक्योरिटी और स्पेस जैसी नई टेक्नोलॉजी में सहयोग को और गहरा करने की योजना बनाई। ऊर्जा के मामले में रिन्यूएबल एनर्जी और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। भारत की ग्रीन एनर्जी जरूरतों और अमेरिका की एक्सपर्टीज को मिलाकर दोनों देश बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं। ये क्षेत्र न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छे हैं, बल्कि आर्थिक ग्रोथ भी लाएंगे।
इसके अलावा दोनों ने मिलिट्री टेक्नोलॉजी शेयरिंग, जॉइंट एक्सरसाइज और इंडो-पैसिफिक रीजन की स्थिरता पर विचार साझा किए। साझा चुनौतियों जैसे टेररिज्म और साइबर थ्रेट्स से निपटने के लिए स्ट्रैटेजी बनाई गई। मोदी ने ट्रंप को भारत की विदेश नीति के बारे में अपडेट दिया, जबकि ट्रंप ने अमेरिका की ग्लोबल स्ट्रैटेजी पर बात की।

















