ओडिशा देश का पहला सिलिकॉन सेमी-कंडक्टर हब बनने की दिशा में अग्रसर : मोहन चरण मांझी
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

ओडिशा देश का पहला सिलिकॉन सेमी-कंडक्टर हब बनने की दिशा में अग्रसर : मोहन चरण मांझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने ट्रेड फेयर में कहा कि राज्य तेजी से सिलिकॉन सेमीकंडक्टर हब बन रहा है। निवेश, रोजगार, नवीकरणीय ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत पर बड़ा फोकस।

Written byएजेंसीएजेंसी — edited by Shivam Dixit
Nov 22, 2025, 09:02 pm IST
inभारत, ओडिशा

नई दिल्ली (हि.स.) । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शनिवार को कहा कि ओडिशा आज विश्व के उद्योगपतियों और निवेशकों की पहली पसंद बन गया है औऱ देश का पहला सिलिकॉन सेमी-कंडक्टर हब बनने की दिशा में अग्रसर है। वे शनिवार को भारत मंडपम परिसर में चल रहे ४४वें भारत अंतरराष्ट्रीय ट्रेड (व्यापार) मेले में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

ओडिशा राज्य दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले का विषय वास्तव में हमारे सपनों और संभावनाओं को अभिव्यक्त करता है। प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सिलिकॉन सेमीकंडक्टर चिप जैसे अत्याधुनिक और सूक्ष्म उत्पादों के निर्माण में ओडिशा की नई पहचान बनेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और नए रोजगार अवसर उत्पन्न होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर पृथ्वी छोड़ जाने की भावना के साथ नीतियों और योजनाओं का निर्माण एवं उनका क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिलेट सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ओडिशा की प्रगतिशील नीतियों को विश्व स्तर पर सकारात्मक दृष्टि से देखे जाने का प्रमाण है।

४४वें भारत अंतरराष्ट्रीय ट्रेड (व्यापार) मेले के नौवें दिन भारत मंडपम परिसर स्थित मुक्ताकाश नाट्यशाला में आयोजित ओडिशा राज्य दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उत्कल प्रसंग एवं ओडिशा रिव्यू पत्रिकाओं के विशेषांक का विमोचन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ओडिशा मंडप का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों के अधिकारियों, कलाकारों और बुनकरों से बातचीत की तथा ओडिशा की गौरवमयी विरासत को बनाए रखते हुए राज्य को आत्मनिर्भर ओडिशा बनाने के लिए प्रेरित किया।

राज्य दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर नूपुर संस्थान के कलाकारों द्वारा ओडिशी नृत्य, दिगपहांडी (गंजाम) की विचित्र वर्णावली नाट्य संसद द्वारा पशुमुखा नृत्य, सुबरनपुर स्थित रुमकुझुम कला संस्थान द्वारा संबलपुरी नृत्य, कंधमाल जिले की नई कला संसद द्वारा शिंघा नृत्य तथा कलाहांडी के वृंदावन सांस्कृतिक संस्थान द्वारा घुमुरा नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में सांसद प्रताप षडंगी, निरंजन बिशी, सुजीत कुमार, पूर्व सांसद अमर पटनायक, ओडिशा उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सावित्री रथ, उद्योग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमंत शर्मा, ओडिया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के सचिव विजय केतन उपाध्याय, ओडिशा भवन के प्रधान आवासीय आयुक्त विशाल गगन, स्वतंत्र आवासीय आयुक्त ऋतु अरोड़ा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनूज कुमार दास पटनायक, तकनीकी निदेशक गुरवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Topics: India International Trade FairOdisha CultureMillet ConferencePM Modi GuidanceOdisha DevelopmentCM Mohan MajhiOdisha Trade FairSilicon Semiconductor HubOdisha InvestmentRenewable Energy Odisha
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

RSS, हिंदुत्व और भारत को समझना चाहती है दुनिया

Odisha CM Mohan Charan Majhi का Exclusive इंटरव्यू: लक्ष्मणानंद हत्याकांड से लेकर विकास पर बात

ओडिशा सरकार ने जापान की आईएचआई कॉर्पोरेशन और एसीएमई ग्रुप के साथ 67,000 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर किए

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कलिंग स्टेडियम में भव्य आयोजन, CM मोहन माझी ने की तीन नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की घोषणा

BJP सरकार के 2 वर्ष पूर्ण, 3 वर्षीय रोडमैप पेश; CM माझी ने केजी-पीजी तक मुफ्त शिक्षा और 10 किलो चावल योजना की घोषणा

युवाओं को केवल करियर नहीं, राष्ट्रसेवा का भी मार्ग दिखा रही है ABVP: ‘सिविक रिसेप्शन कार्यक्रम’ में बोले CM मोहन माझी

Load More

ताज़ा समाचार

गुवाहाटी: प्राग्ज्योतिषपुर विश्वविद्यालय पहुंचे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, शिक्षा, संस्कृति व मूल्यों पर दिया जोर

ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक जीत: दिल्ली डिक्लेरेशन में पहलगाम हमले की निंदा

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दिल्ली घोषणापत्र जारी : UNSC सुधार, स्थानीय मुद्रा और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समूह के सदस्यों ने साफ कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश : ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पौधरोपण करते ब्रिक्स समूह के सदस्य।

नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर: ब्रिक्स नेताओं ने खिंचवाई ‘फैमिली फोटो’, फिर एक खास पौधे से दिया दुनिया को बड़ा संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं)।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक, सीमा सहित कई मुद्दों पर हुई बात

kisan sangh free uniforms notebooks and bags distributed to 7000 flood affected students

असम: शिवसागर में भारतीय किसान संघ की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावित 7,000 छात्रों को दी जा रही नि:शुल्क सहायता!

dr manmohan vaidya addresses-shikshak and taruni samvad in kashi bhu

विविधता का उत्सव मनाना ही भारतीय संस्कृति है: काशी में बोले मनमोहन वैद्य जी- भारत रूपी बगीचे के हम माली नहीं, पौधे हैं

gorakhpur rss centenary youth conference suryakund-prant pracharak ramesh address

“शाखा गंगा की तरह पवित्र और व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है”: गोरखपुर में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा सम्मेलन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

BRICS Summit: PM मोदी का वैश्विक सुधारों पर जोर, कहा- विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी में बदलना होगा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies