वाराणसी: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में बिना अनुमति के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस निकालने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजहर, नफीस, इरफान और आदिल को बिना परमिशन जुलूस निकालने के लिए गिरफ्तार किया। चौक थाना क्षेत्र की दालमंडी चौकी के प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान का कहना है कि दालमंडी में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर कुछ लोगों ने एक जुलूस निकाला।
मऊ में ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस के दौरान विवाद, पुलिस ने चलाई लाठियां
यह जुलूस बिना अनुमति के निकाला गया। जिस पर पुलिस की ओर से तहरीर देकर चौक थाना पर मुकदमा लिखा गया। जिसमें चिन्हित हुए लल्लापुरा के माता कुण्ड निवासी नफीस अहमद, दालमंडी निवासी आदिल, हड़हा सराय निवासी अजहर मलिक और चौक के बांदी टोला निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दस अज्ञात लोगों की भी पहचान की जा रही है। जिनके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज है।
गौरतलब है कि देशभर में हिंदुओं को अपनी ताकत दिखाने के लिए आई लव यू मोहम्मद जुलूस निकाला जा रहा है। जिसमें अराजक तत्व शामिल होकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। मऊ में भी मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद जुलूस के दौरान विवाद हुआ है। कुछ शरारती तत्वों के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। बता दें कि आई लव मोहम्मद का यह पूरा मामला कानपुर के रावतपुर इलाके से शुरू हुआ था। जिसके बाद यूपी के कई शहरों में इस तरह का जुलूस निकाला जा रहा है। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में इस तरह के जुलूस निकाले गये थे।
सितंबर की शुरुआत में बारावफात के जुलूस के दौरान मुस्लिम युवाओं ने आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और बैनर लगाए। जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। हिंदू संगठनों ने इसे नई परंपरा बताते हुए आपत्ति जताई है। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को बेहद कड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए।
















