मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में जुमे की नमाज के बाद “आई लव मोहम्मद” जुलूस के दौरान विवाद हो गया। कुछ शरारती तत्वों के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद जिले में तनाव और अफरातफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- बरेली में आई लव मोहम्मद की आड़ में उन्माद, पुलिस ने लाठी चार्ज से संभाली स्थिति
पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलमारन ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
















