उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं है और प्रदेश के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सीएम योगी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सिर्फ 25 करोड़ लोगों की जरूरत पूरी करने की क्षमता नहीं रखता, बल्कि जरूरत पड़ने पर देश की 140 करोड़ जनता के लिए भी खाद्य आपूर्ति में योगदान देने का सामर्थ्य रखता है।

















