लखनऊ : अभाविप का प्रांत अधिवेशन हुआ संपन्न, नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन
August 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तर प्रदेश

लखनऊ : अभाविप का प्रांत अधिवेशन हुआ संपन्न, नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन

पंच परिवर्तन के संकल्प से खुलेगा समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण का मार्ग : अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी

Written byPanchjanyaPanchjanya
Dec 31, 2024, 06:11 pm IST
in उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत का चार-दिवसीय 64वाँ अधिवेशन भगवान वेद व्यास की नगरी सीतापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। चार दिन तक चले इस प्रांत अधिवेशन में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें ‘उत्तर प्रदेश को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की भूमिका’, ‘उत्तर प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य’, तथा ‘शैक्षिक गुणवत्ता और फीस वृद्धि पर ठोस कदम उठाए सरकार’ जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव सम्मिलित हैं। इस प्रांतीय अधिवेशन में अवध प्रांत के लगभग चौदह सौ (1400) विद्यार्थी एवं शिक्षक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, जिसमें पुनः प्रांत अध्यक्ष एवं मंत्री के रूप में प्रो. नीतू सिंह और पुष्पेंद्र बाजपेई का निर्वाचन किया गया।

अभाविप, अवध प्रांत के इस अधिवेशन में पारित किए गए प्रस्तावों में उत्तर प्रदेश के युवाओं को और सशक्त बनाने और नए अवसर प्रदान करने के लिए ‘उत्तर प्रदेश को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की भूमिका’, ‘उत्तर प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य’, और शैक्षिक संस्थानों में हो रही अनुचित शुल्क वृद्धि व प्रशासनिक अराजकता की रोकथाम हेतु ‘शैक्षिक गुणवत्ता और फीस वृद्धि पर ठोस कदम उठाए सरकार’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इन प्रस्तावों को प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह द्वारा सभी की सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी ने भाषण सत्र में कहा कि देश में सामाजिक और नैतिक उत्थान के लिए ‘पंच परिवर्तन’ की अवधारणा अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का जागरण, नागरिक कर्तव्यों का पालन और पर्यावरण संरक्षण—ये पांच आयाम समाज के सर्वांगीण विकास के प्रमुख स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा, “विद्यार्थी परिषद का यह अभियान केवल सतही परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति से समाज और राष्ट्र तक की चेतना का जागरण करने का एक व्यापक प्रयास है। जब व्यक्ति में स्व का बोध जागृत होगा, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा।”

श्री कौशल जी ने जोर दिया कि सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों का पालन और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे केवल नियमों से नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता और संकल्प से ही साकार होंगे। उन्होंने कहा, “पंच परिवर्तन केवल एक विचार नहीं है, बल्कि राष्ट्र को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने की दिशा में एक ठोस संकल्प है, और यह सदैव प्रासंगिक रहेंगे।”

सत्र के अंत में उन्होंने कहा कि इन पांच परिवर्तनों को जीवन का हिस्सा बनाकर हम न केवल अपने समाज और देश को सशक्त बना सकते हैं, बल्कि वैश्विक नेतृत्व की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल और अवध प्रांत के प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने इस सत्र हेतु नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अभाविप, अवध प्रांत का यह अधिवेशन ऐतिहासिक अनुभवों का गवाह रहा है। मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यकारिणी साल भर विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रहेगी।

Topics: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदABVP State President Neetu Singhअभाविप अवध प्रांत अधिवेशन 2024Educational Reforms in Uttar Pradeshअभाविप प्रांत अध्यक्ष नीतू सिंहRole of Youth in Self-Reliant Indiaउत्तर प्रदेश में शैक्षिक सुधारABVP Panch Parivartan Conceptयुवाओं की भूमिका आत्मनिर्भर भारतSitapur ABVP Conventionअभाविप पंच परिवर्तन अवधारणाABVP New Executive 2024सीतापुर अभाविप अधिवेशनABVP National Minister Ankit Shuklaअभाविप नवीन कार्यकारिणी 2024अभाविप राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्लABVP Avadh State Convention 2024Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Convention
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

ABVP: छात्रशक्ति से राष्ट्रशक्ति में परिणीति के 78 वर्ष, वैचारिक स्पष्टता-संगठनात्मक अनुशासन है सबसे बड़ी शक्ति

प्रतीकात्मक तस्वीर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 78 वर्षों की गौरवगाथा: छात्रशक्ति से राष्ट्रशक्ति की यात्रा

ABVP: राष्ट्रनिर्माण में छात्रशक्ति की यात्रा, शिक्षा-समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण के 7 दशक

ABVP Foundation Day National Students Day Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad History

ABVP Foundation Day: अल्प बीज से विशाल वटवृक्ष तक… जानिए राष्ट्र-जागरण की अलख जगाने वाले एबीवीपी की गौरवगाथा!

दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का उद्घाटन करते डॉ.एस. सोमनाथ और अभाविप के पदाधिकारी एवं (दाएं) कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधि

‘वर्तमान का ध्वजवाहक और भविष्य का आधारस्तंभ है युवा’

ABVP ने रचा इतिहास: 76.98 लाख सदस्यता के साथ बना सबसे बड़ा छात्र संगठन

Load More

ताज़ा समाचार

Sangamner FDA Raid Made in Pakistan Cosmetics Gori Cream Seized Ahilyanagar Panchjanya

अहिल्यानगर के गोल्डन मार्केट से ‘मेड इन पाकिस्तान’ सामान और खतरनाक गोरी क्रीम बरामद, शाहिद रियाज शेख गिरफ्तार

Sheikh Hasina Press Conference Delhi

“5 अगस्त को पहली बार मीडिया के सामने आएंगी शेख हसीना”: दिल्ली में बांग्लादेश वापसी की रणनीति पर होंगे बड़े ऐलान!

Bangladesh Army New Cantonment Naikhongchhari Silkhali Base India Mizoram Border General Waker Uz Zaman Turkey Drone Panchjanya

भारत सीमा पर बांग्लादेश की बड़ी सैन्य घेराबंदी: नाइखोंगछारी में बना रहा छावनी, तैनात किए तुर्की से लिए हथियार!

British Museum 11th Century Maa Saraswati Vagdevi Idol Return Bhojshala Dhar Haryana Saraswati Board Panchjanya

लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस आएगी 11वीं सदी की मां सरस्वती की प्रतिमा, भोजशाला से जुड़ा है इतिहास!

CM Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt Dehradun Dayitvdhari Meeting Panchjanya

देहरादून में बोले CM धामी- ‘दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच सेतु’, समस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका!

VHP International Joint General Secretary Dr Surendra Jain Jodhpur Press Conference Waqf Board Scam Panchjanya

“सीमांत अतिक्रमण हटाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी”: VHP ने की राजस्थान वक्फ बोर्ड CEO को हटाने की मांग, जानिए कारण

Ratnagiri Silent March Gen Z Samvidhan Samman Manch Maruti Mandir Ambedkar Statue

सनातन और सेना के अपमान पर भड़का आक्रोश: रत्नागिरी में Gen Z युवाओं ने निकाली विशाल ‘राष्ट्र रक्षा मौन पदयात्रा’!

Dattatreya Hosabale RSS General Secretary NSE Mumbai Viksit Bharat Education Seminar Panchjanya

हम कोई फैक्ट्री नहीं, सभ्यता बना रहे हैं: मुंबई में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने दिया विकसित भारत पर बड़ा संदेश

3 अगस्त का पंचांग

3 अगस्त का पंचांग: जानें ग्रह स्थिति, तिथि, नक्षत्र और शुभ समय

विचार के नाम पर खाली, होठों पर बस गाली

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies