भारतीय देशज ज्ञान में सुशासन
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारतीय देशज ज्ञान में सुशासन

आत्मनिर्भरता का आदर्श और स्वतंत्रता राम राज्य के विचार के मूल में है। ‘मिशन कर्मयोगी’ परियोजना शासन और उन नीतियों को और मजबूती से स्थापित करने के लिए अन्य छोटे परंतु महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है जो असंख्य नागरिकों की आकांक्षाओं और ज्ञान से उभरे हैं

Written byPanchjanyaPanchjanya
Sep 18, 2024, 07:34 am IST
inभारत, विश्लेषण, संघ @100, आजादी का अमृत महोत्सव
दीनदयाल शोध संस्थान देश के शिक्षकों के माध्यम से समाज उत्थान में जुटा है

दीनदयाल शोध संस्थान देश के शिक्षकों के माध्यम से समाज उत्थान में जुटा है

आज जब भारत राष्ट्रीय कायाकल्प के युग के ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विभिन्न संसदीय संबोधनों के साथ ही, सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अपने रेडियो संवाद ‘मन की बात’ में अनेक बार ‘आत्मनिर्भरता’ और ‘जनभागीदारी’ की महत्ता पर बल दे चुके हैं।

अपने देश के अप्रतिम विचारक व चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी अपने व्याख्यानों में इस मंत्र को बार-बार दोहराते थे। वे भारत के आमजन की आत्मा को हमेशा झकझोरते थे। वे कहते थे, स्वाभिमानी बनो। कैसे? अपने पुरुषार्थ से। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष में निपुण बनकर। मन, बुद्धि, आत्मा, शरीर का संतुलन रखकर। अपनी ताकत पर भरोसा रखकर।

वर्तमान केन्द्र सरकार की ‘अमृत सरोवर’, ‘विश्वकर्मा योजना’, ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी नीतियां ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रति मुखर होने की भावना को विकसित करने, चुनौतियों के सामने भारत की सामूहिक चेतना को सशक्त बनाने तथा जनशक्ति के आदर्श को मूर्त रूप देने पर केंद्रित हैं। दूसरे शब्दों में, इसके माध्यम से राष्ट्र की अंतरात्मा को पुरुषार्थ के लिए प्रेरित किया गया है। भारत के पुरुषार्थ को ललकारा है। उसकी उस सामूहिक चेतना का आह्वान किया है, जिसे दीनदयाल जी चिति कहते थे।

एक अरब से अधिक की जनसंख्या वाला समाज अपनी खोई हुई सभ्यतागत विशिष्टताओं को पुन: पाने के लिए प्रयासरत है। वह अपने इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और अपनी गौरवशाली विरासत का स्मरण कराने वाली स्मृति से बहुत अधिक प्रेरित है। लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने उत्थान, विकास आदि के मापदंड स्वयं तय करें। दीनदयाल जी भी कहते थे कि अंतरराष्ट्रीय संगठन और विदेशी एजेंसियां कौन होती हैं जो हमें बताएं कि हम विकसित हैं या नहीं, पढ़े-लिखे हैं या अनपढ़ हैं, स्वस्थ हैं या अस्वस्थ हैं? उन्होंने कहा था कि हमें अपना विकास मॉडल खड़ा करने के लिए अपने ही मापदंड गढ़ने होंगे, नहीं तो वे लोग अपना एजेंडा हम पर थोपते रहेंगे। ऐसा हमने सच होते हुए देखा है।

संतोष की बात है कि बीते कुछ समय में भारत के भीतर प्रसिद्ध विचारकों ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों और उनके संकेतकों द्वारा भारत के विकास अनुमानों की पुनर्समीक्षा की है। वैश्विक सूचकांकों को संकलित करने के लिए प्रयोग की जा रहीं उन विधियों का एक महत्वपूर्ण अध्ययन भारत कर रहा है, जिन्हें विश्व बैंक, विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) जैसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा भारत के संबंध में प्रयोग किया जा रहा है।

एक वैचारिक मॉडल पर पहुंचने के लिए अपनी वैभवशाली परंपरा और वर्तमान परिस्थितियों को डीआरआई टीम ने भारतीय दृष्टिकोण से देखने व समझने का प्रयास किया, जो स्थानीय मानदंडों का उपयोग करके विकास का आकलन करने पर केंद्रित है। वह दृष्टिकोण जो संसाधनों, परिसंपत्तियों और राष्ट्र की सभ्यतागत, आत्मनिर्भर संस्कृति के संरक्षण का समर्थन करता है। हमने शासन और मूल्यांकन ढांचे में प्रभावी, पारंपरिक शासन सिद्धांतों की अपनी समझ और अनुप्रयोग में संवर्धन करने का प्रयास किया है—

पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्री अटल बिहारी वाजपेयी

—जो संदर्भ के अनुसार प्रासंगिक है,
—उचित मैट्रिक्स से मापा जा सकता है,
—अनौपनिवेशित ज्ञान पर आधारित है,
—विकास प्राथमिकताओं को संबोधित करता है, और,
—सभी वर्गों के लोगों की स्वामित्व और भागीदारी सुनिश्चित करता है।
दीनदयाल शोध संस्थान की टीम ने अपने अध्ययन में देश के विभिन्न हिस्सों में सुशासन के कुछ ऐसे उदाहरण ढूंढे जो भारतीय ज्ञान परंपरा व सनातन संस्कृति के उत्कृष्ट नमूने हैं। दीनदयाल जी इसी चिरंतन सांस्कृतिक व्यवस्था को एकात्म मानवदर्शन की अभिव्यक्ति कहते थे। भारतीय ज्ञान प्रणालियों के पास प्रशासन का ऐसा दृष्टिकोण है जो समय के साथ परीक्षित और व्यापक वैश्विक दृष्टि पर आधारित मार्गदर्शक सिद्धांतों के स्थापित मानदंडों के साथ कार्य करता है। यह विकास और उसके परिणाम के प्रति शासन को एक सम्पूर्ण दृष्टिकोण देता है, साथ ही समग्र रूप से मानवता और पारिस्थितिकी कल्याण को प्राथमिकता प्रदान करता है। इससे आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और आध्यात्मिक आयाम भी एकीकृत होता है।

इसने एक सुनियोजित क्षेत्र अनुसंधान पद्धति, एक गुणात्मक अनुसंधान पद्धति का पालन किया है, जिसमें दीनदयाल शोध संस्थान की टीम के सदस्यों ने 7 जिलों में कई गांवों का दौरा किया। इन क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ सर्वेक्षण-आधारित और बातचीत आधारित साक्षात्कार किए। इस प्रमुख योजना के दो उद्देश्य थे—

1. अपने गांवों में उपलब्ध सेवाओं और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझना, और
2. उन मूल ज्ञान परंपराओं का दस्तावेजीकरण करना जिन्हें उन्होंने अपनाया था, और यह समझना कि किस प्रकार ये परम्पराएं उनके समग्र कल्याण और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती हैं।
इस सर्वेक्षण के लिए भौगोलिक विविधता और मूल समुदायों में विविधता के आधार पर चयनित 7 जिले हैं- चित्रकूट, मध्य प्रदेश; इमालिया कोडर, उत्तर प्रदेश; कनेरी, महाराष्ट्र; गोवा; जोधपुर, राजस्थान; माण्डव एवं मझगंवा, मध्य प्रदेश, और होसागुंधा, कर्नाटक।
प्रत्येक जिले से दो गांवों का चयन नीति-आधारित उन विकास मापदंडों के आकलन और ज्ञान परंपराओं की निरंतरता के आधार पर किया गया था, जिन्हें संभवत: अभिलेखित किया जा सकता था। प्रत्येक गांव के 50 परिवारों से बात की गई। उनके द्वारा दी गई जानकारी को पीआरए या भागीदारी ग्रामीण मूल्यांकन के प्रारूप में दर्ज किया गया है।

इन क्षेत्रों का चयन इसलिए किया गया था क्योंकि वे गांवों के भीतर आजीविका और सभ्यतागत निरंतरता के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे शासन इकाई के भीतर प्रगति और विकास का आकलन करने के इच्छुक नीति-निर्माताओं और शोधकर्ताओं के लिए प्रासंगिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसमें निम्नलिखित विषयों को चुना गया—

1. कृषि, 2. वनवासियों के बीच पारंपरिक ज्ञान, 3. सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में महिलाओं का योगदान, 4. मछली पकड़ने की परंपरा, 5. जल संरक्षण एवं प्रबंधन, 6. मंदिरों—मठों के माध्यम से भोजन, और 7. पंच ‘ज’- जन, जल, जंगल, जानवर, जमीन।
पारंपरिक ज्ञान को रेखांकित करते हुए ये कुछ निष्कर्ष निकले—

जल संबंधी ज्ञान

अध्ययन के अंतर्गत आए गांवों में प्रत्येक घर में एक टांका है, चूने के गारे से बना एक पक्का, भूमिगत ढांचा है जो टांके को ठंडा, साफ रखता है और बारिश के जल को संग्रहित करने के लिए एक सक्षम तंत्र है। इससे चिलचिलाती गर्मी में जल भाप बनकर नहीं उड़ता है या जमीन के नीचे या किनारों से किसी भी तरह का रिसाव नहीं होता है। इसे मंदिर के गर्भगृह जितना ही पवित्र माना जाता है।

जोधपुर के गांवों में देखे गए परिवारों में 100 प्रतिशत घरों में एक या उससे अधिक टांके थे। ध्यान देने योग्य बात है कि इस क्षेत्र में चूना प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, ऐसी संरचनाएं बनाने के लिए राजमिस्त्री स्वाभाविक रूप से कुशल हैं और प्रत्येक गांव में ऐसे अनुभवी बुजुर्ग हैं जो आकार, स्थान, जलग्रहण क्षेत्र आदि के बारे में सभी का मार्गदर्शन करने में सक्षम हैं। स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्थानीय संसाधनों व स्थानीय कौशल का समुचित उपयोग पंडित जी के दर्शन का मूलमंत्र था।

प्रधानमंत्री की अमृत सरोवर योजना वर्तमान में जिला कलेक्टर के नेतृत्व में है। आमजन से बातचीत में पता चला कि यदि समुदाय को भी ऐसी जल संरचनाओं के रखरखाव में एक साझीदार बनाया जाता है तो वे नल से जल योजना के लिए सबसे प्रभावी स्रोत बन सकते हैं। इस प्रकार, ऐसे क्षेत्रों के लिए लक्ष्यों में से एक उपयुक्त नीति ढांचे के भीतर इस देशज परंपरा का संवर्धन और पुनरुद्धार हो सकता है।

दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट का विहंगम दृश्य

मंदिर और मठ: समृद्ध समाज के केंद्र

कोल्हापुर में लिंगायत समुदाय का 13वीं शताब्दी का कनेरी मठ ढेरों धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक, कृषि गतिविधियों आदि का केंद्र बना हुआ है। मठ आस-पास के गांवों की गतिविधियों में एक धुरी और सक्षम मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है। ग्रामीण मेलों में कारीगरों और शिल्पकारों को अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराया जाता है, जिन्हें कनेरी, होसागुंधा और मांडव में मंदिरों और मठों द्वारा बड़े पैमाने पर समर्थन दिया जाता है।

कनेरी मठ द्वारा गोद लिए गए गांव में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में वैदिक काल से चली आ रही परंपरा द्वारा प्रदत्त उचित स्थान तथा पारिवारिक संपत्ति में अधिकार प्राप्त है। पंचगव्य या चरणामृत या अन्य प्रसाद के रूप में पोषण तो इन मंदिरों में वितरित किया जाता ही रहा है। इसका एक उदाहरण 20,000 से भी कम की जनसंख्या वाले छोटे से शहर मांडू के मंदिरों से मिलता है, जहां लोग नियमित रूप से अन्नदान के लिए एकत्रित होते हैं।

अन्नक्षेत्र, लंगर और धार्मिक यात्राएं जैसे कांवड़, महाराष्ट्र में वारी, कश्मीर में अमरनाथ यात्रा, राजस्थान में रामदेवरा यात्राएं आदि कुछ और उदाहरण हैं जहां लोग भंडारों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करते हैं। वनवास के दौरान साढ़े 11 वर्ष तक भगवान राम की कर्मभूमि रहे चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा हर महीने लाखों लोगों को आकर्षित करती है, जहां हर भक्त को पौष्टिक भोजन हमेशा उपलब्ध रहता है। देशभर के गुरुद्वारों में लंगर की परंपरा तो जगप्रसिद्ध है।

अपने समाज ने हमेशा विभिन्न सामाजिक रीति-रिवाजों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि पोषण सभी जीवों तक पहुंचे। गाय की खीस (कोलोस्ट्रम), छाछ-मठ्ठा, दो खेतों के बीच मेड़ पर उगने वाली सब्जियां, सार्वजनिक तालाबों में उगने वाली कमल ककड़ी (जिसकी छंटाई से तालाबों की सफाई में भी मदद मिलती है), ऐसे कुछ उदाहरण हैं जो समाज के वंचित वर्ग के लिए पोषण सुनिश्चित करते हैं।
निर्जला एकादशी के दिन जून के महीने में जब सूर्य का ताप चरम पर होता है, तब महिलाएं दिनभर खुद जल की बूंद तक नहीं पीती हैं, जबकि भक्तों को शरबत या मीठा ठंडा दूध या लस्सी पिलाती हैं।

जोधपुर, होसागुंधा और कोल्हापुर में सर्वेक्षण में दिखा कि गांवों में यह परंपरा अभी तक जारी है कि पहली रोटी गाय के लिए और दूसरी रोटी सफाई की चिंता करने वाले बंधुओं के लिए तथा बाती और भी कुछ अन्य कौमों के लिए अपने भोजन से पहले से ही निकाल कर रखी जाएं। यहां तक कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों (बलरामपुर जिले में) के गांवों में भी यह परंपरा जारी है। वनवासियों द्वारा भी इसका नियमित रूप से पालन किया जाता है।
ग्रामीणों की सांस्कृतिक परंपराओं में भीतर तक पैठ बनाए देशी, स्वदेशी, पारंपरिक ज्ञान के कुछ किस्सों से तो हमारी टीम आश्वस्त हुई कि हमारी कालजयी परंपराएं ही देश के उत्थान में महत्वपूर्म भूमिका निभा सकती हैं। हां, देशानुकूल होने के साथ उन्हें युगानुकूल भी बनाना होगा। यही दीनदयाल जी और नानाजी देशमुख का मंत्र था।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण एक दिव्य और सभ्यतागत क्षण था, जो हमें एक ऐसे राष्ट्र का स्मरण कराता है, जो अपने महान भविष्य की ओर देख रहा है, जिसका निर्माण और सुदृढ़ीकरण महान अतीत के तत्वावधान में हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम राज्य के आह्वान में कहा कि राम मंदिर भारत की दृष्टि, दर्शन और दिशा का मंदिर है। यह श्री राम के रूप में राष्ट्रीय चेतना का मंदिर है। आत्मनिर्भरता का आदर्श राम राज्य के विचार के मूल में है। इस विचार को लेकर चलना ही दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

भारत में लोकविज्ञान की संस्कृति

पोषण की समृद्ध परंपरा

शासन को आंकने की समाज की कसौटियां

Topics: अमृत कालAmrit SarovarPrime Minister Narendra ModiPandit Deendayal Upadhyayएक भारत श्रेष्ठ भारतवोकल फॉर लोकलविश्वकर्मा योजनामन की बातपाञ्चजन्य विशेषMann Ki BaatजनभागीदारीSelf-reliant IndiaVishwakarma YojanaVocal for Localआत्मनिर्भरताSelf-relianceपंडित दीनदयाल उपाध्यायAmrit Kaal
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कैप्टन स्मित मछार

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर दुनिया कर रही सलाम, फिर भारत का लेफ्ट-लिबरल इकोसिस्टम चुप क्यों ?

आज का श्लोक : नेतृत्व और टीम भावना का सूत्र, श्लोक में छिपी है सफलता की 3 मुख्य शर्तें

Smartphone Shastra and Gen Z Indian Youth Analysis Swami Vishalanand Panchjanya

स्मार्टफोन, शास्त्र और संवाद: दिशाहीन विरोध प्रदर्शनों के बीच क्या सोच रहा आज का भारतीय युवा? पढ़ें विशेष विश्लेषण

हनुमान अंश : जड़ों की ओर लौटता सिनेमा

अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

35 सवाल, 15 साल का डाटा और घुसपैठ का नेटवर्क: डेमोग्राफी चेंज पर गृह मंत्रालय की जांच से क्यों मची हलचल?

हरिपुर कालसी में हरिघाट के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्वामी चिदानंद सरस्वती और महामंडलेश्वर अरुण गिरि जी महाराज

हरिपुर : विरासत का पुनरुत्थान

Load More

ताज़ा समाचार

स्वार्थ की राजनीति: EVM और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा विपक्ष!

फ्रांस में सुधार को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसा में बदल गया। (चित्र-एआई द्वारा निर्मित )

फ्रांस के स्कूलों में क्यों भड़की हिंसा? आगजनी और गिरफ्तारियों तक कैसे पहुंचा मामला

बांग्लादेश में अवामी लीग पर बड़ा दमनचक्र: नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे और गिरफ्तारियां, न्याय या राजनीतिक प्रतिशोध?

डॉ. भीमराव आम्बेडकर के आर्थिक विचार: कृषि, उद्योग और RBI से लेकर सामाजिक न्याय तक, आज क्यों प्रासंगिक हैं बाबा साहेब?

Asian Games 2026 India 6 Gold Medals Women Hockey Lovlina Borgohain Parveen Hooda Panchjanya Sports

2026 एशियाई खेल: स्वर्ण पदकों की लगी झड़ी, शान से लहराया तिरंगा, बेटियों ने हॉकी, तीरंदाजी और मुक्केबाजी में रचा इतिहास

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Statement Borivali Mumbai Rashtra And Dharm Panchjanya News

भारतीय ज्ञान संपदा की संपूर्ण विश्व को जरुरत: बोरीवली में बोले सरसंघचालक जी- ‘भारत की ओर उम्मीद से देख रही दुनिया’

कल का मौसम: 3 अक्टूबर को देश के किन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी से बोले कैप्टन मच्छार- हनुमानजी ने बचा लिया, जब भी दर्द में होता हूं ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ता हूं

चित्र प्रतीकात्मक

उजड़ता पंजाब: 6 महीने में मां ने खोया दूसरा बेटा! नशे की ओवरडोज से सुनाम में युवक की मौत, परिजनों में हाहाकार

सांकेतिक चित्र

पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई: तरनतारन में घुसपैठ कर रहे 2 पाकिस्तानी तस्कर ढेर, 1 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies