उत्तराखंड की महान विभूतियां : सामाजिक परिवर्तन के नायक रहे बलदेव सिंह आर्य
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

उत्तराखंड की महान विभूतियां : सामाजिक परिवर्तन के नायक रहे बलदेव सिंह आर्य

- ब्रिटिश हुकूमत के दौरान चलाया था नशा मुक्ति आंदोलन

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 12, 2023, 02:41 pm IST
in भारत

देवभूमि उत्तराखण्ड में गढ़वाल की धरती राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत वीर भोग्यभूमि रही है। इस भूमि पर अनेक समाज सेवियों ने जन्म लेकर न सिर्फ समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए डटकर मुकाबला किया बल्कि कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प भी व्यक्त किया था। समाज सेवियों के अथक प्रयासों से ही समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों को मिटाया जा सका है। गढ़वाल की माटी में जन्में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य भी उन समाज सेवियों में से एक थे जिन्होंने सामाजिक क्रांति के लिए न सिर्फ आवाज बुलंद की बल्कि समाज में दलित और पीड़ित वर्ग के हक में न्याय की लड़ाई लड़ी थी। जयानन्द भारती के बाद बलदेव सिंह आर्य आजादी के संघर्ष के दौर में ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष से जोड़ते हुए उनकी सामाजिक, आर्थिक उन्नति के लिए आजादी के बाद भी संघर्ष को जारी रखा था।

जन्म – 12 मई सन 1912 ग्राम उमथ, पट्टी सीला, दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड.

देहावसान – 22 दिसम्बर सन 1992 उत्तराखण्ड.

उत्तराखण्ड में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे बलदेव सिंह आर्य का जन्म 12 मई सन 1912 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत पट्टी सीला ग्राम उमथ में हुआ था। उनकी माता का नाम विश्वम्भरी देवी तथा पिताजी का नाम दौलत सिंह था। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उन्होंने महज 8वीं तक शिक्षा जहरीखाल से प्राप्त करने के उपरान्त हरिजन छात्रावास के प्रबन्धक बनकर अपनी आजीविका चलाई थी। वह जीवनप्रर्यन्त गांधी महात्मा के विचारों को आत्मसात करते हुए समर्पित भाव से कमजोर तथा दलित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करते रहे थे। वह उत्तराखण्ड में जयानन्द भारती, प्रताप सिंह नेगी, भक्तदर्शन, भैरवदत्त धूलिया, मुकन्दीलाल से बेहद प्रेरित थे।

उत्तराखण्ड में गढ़वाल के सविनय अवज्ञा आन्दोलन को नशाबन्दी आन्दोलन को प्रतीक के रूप में संचालित किया गया था। प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में शराब की भट्टियों को नष्ट करने और अंग्रेजी वस्त्रों की होली जलाकर उन्होंने आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। सन 1930-32 और सन 1942 के राष्ट्रीय आन्दोलन में बलदेव सिंह ने अपनी गिरफ्तारी देकर कुल डेढ वर्ष की सजा जेल मे काटी थी। उत्तराखण्ड के गढ़वाल में सन 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह पर महात्मा गांधी द्वारा यह कहकर रोक लगा दी थी कि यहां हरिजनों और सर्वणों के बीच समरसता नहीं है और हरिजनों को प्रतिष्ठा की प्रतीक डोली-पालकी में बैठने का सामाजिक अधिकार से वंचित रखा गया है। इस पर तीव्र प्रतिक्रिया के बाद हरिजनों को डोला-पालकी में बैठने के सामाजिक अधिकारों को सन 1941 में कानूनी अधिकार दिलाकर शिल्पकार वर्ग को आंदोलन में जोड़े रखने में सफलता प्राप्त की थी। शिल्पकार वर्ग का नेतृत्व करने के कारण बलदेव सिंह की प्रभावशाली छवि अंकित हुई थी और गढ़वाल अंचल में जयानन्द भारती के बाद उनकी स्वीकार्यता सबसे अधिक थी। बलदेव सिंह आर्य ने अपने प्रयासों से हरिजन छात्रों के लिए कई स्कूल खुलवाए थे, उनकी पहल पर सेठ डालमिया ने गढ़वाल में 17 स्कूल खुलवाये जिनका व्यय भार उन्होंने स्वयं वहन किया था। इन स्कूलों को बाद में सरकार ने अधिग्रहित किया था।

वह देश की आजादी के बाद सन 1950 में प्राविजनल पार्लियामेंट के सदस्य मनोनीत हुए थे। सन 1952 में बलदेव सिंह आर्य पहली बार पौड़ी-चमोली से विधान सभा हेतु एक मात्र प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित होकर गोविंद बल्लभ पन्त मन्त्रीमण्डल में संसदीय मंत्री बने थे। इसके पश्चात उन्हें सन 1957, 1962, 1974, 1980 और सन 1985 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तरकाशी सुरक्षित सीट से भी चुनकर आने के बाद उत्तर प्रदेश में वित्त, पंचायती राज मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर डा.सम्पूर्णानन्द, सचिता कृपलानी, चन्द्रभान गुप्त, चौधरी चरण सिंह, कमलापति त्रिपाठी, हेमवती नन्दन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी जैसे दिग्गजों के साथ कार्य करने का अवसर मिला था। वह सन 1968 से सन 1974 तक विधान परिषद के सदस्य रहे थे। वह सन 1952 में पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के मुख्यमंत्री काल से लेकर उत्तर प्रदेश में गठित सभी कांग्रेस सरकारों में मंत्रीमंडल में शामिल रहे थे। वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त कोल्टा जांच समिति के अध्यक्ष, सन 1967 में यूपीसीसी के महामंत्री, वर्षों तक एआईसीसी के सदस्य, वनों की समस्या के निराकरण एवं निरुपण समिति के सदस्य, अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष आदि के साथ कई राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की समितियों से भी जुड़े रहे थे। 22 दिसम्बर सन 1992 को सामाजिक क्रांति का यह अग्रदूत पंचतत्व में विलीन हो गया था।

बलदेव सिंह आर्य का संपूर्ण राजनैतिक जीवन और कार्यशैली अत्यन्त गरिमामय और अविवादित रही थी। वह हरिजनों के ही नहीं वरन सभी के सर्वमान्य और सर्वप्रिय नेता रहे। बलदेव सिंह आर्य ने राजनैतिक जीवन की अवधि में भूमिहीन हरिजनों को भूमि दिलाने के कार्य को सफलतापूर्वक कर शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का जो कार्य किया उसके कारण ही आज पहाड़ के हरिजनों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति मैदानी क्षेत्रों के निवासियों से अधिक बेहतर है।

Topics: Uttarakhand Newsउत्तराखंड समाचारउत्तराखंड की महान विभूतिGreat personalities of Uttarakhandबलदेव सिंह आर्यBaldev Singh Arya
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतिभागी

उत्तराखंड की बेटी का कमाल! जर्मनी के अस्पताल में ₹3.3 लाख महीना नौकरी, जानिए कैसे मिला मौका?

आरोपी गिरफ्तार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खाते में मिले 1.70 करोड़ रुपये

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड को रेलवे की बड़ी सौगात, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय

cm pushkar singh dhami directions chardham hemkund sahib yatra safety fake news

“श्रद्धालुओं का रखें विशेष ध्यान, भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई”- CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड : शांतिकुंज में गायत्री जयंती महापर्व से पूर्व निकाली गयी दीप रैली

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार बैठक: विहिप का बड़ा ऐलान, परिवार कानूनों की समीक्षा और गौ रक्षा पर जोर

Load More

ताज़ा समाचार

मुंबई में चलती ट्रेन में युवक की हत्या

मुंबई: चलती लोकल ट्रेन में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रणशाला प्रोजेक्ट के तहत बच्चों के पास पहुंचेगा स्कूल

School on Wheels : गुजरात सरकार की अनोखी पहल, ST बस बनी मोबाइल क्लासरूम, बच्चों तक पहुंचेगा स्कूल

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया; राहत-बचाव कार्य जारी

UCC: MP में 71 फीसदी मुस्लिम महिलाएं यूसीसी के समर्थन में…

25 जून का पंचांग

25 जून का पंचांग: एकादशी पर बन रहा शुभ संयोग, जानें आज का शुभ समय और ग्रहों की चाल

दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान, युद्ध की धमकी के नाम पर मांग रहा पानी की भीख

सना मलिक, एनसीपी नेता

UCC पर बोलीं सना मलिक: पाकिस्तान की तरह भारत में लागू हो इस्लामिक कानून, NCP नेता ने तीन तलाक, बहुविवाह का किया समर्थन

BJP ने कहा- AAP और भगवंत मान ने किया सिख गुरुओं का अपमान, इस्तीफा दें… अकाल तख्त से क्षमा मांगे

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI-generated image)

भारत को मिला नया गोल्ड हब! इस जिले से हर दिन निकलेगा इतने किलो सोना

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने लोकतंत्र को जकड़ा, संविधान को कैसे कुचला ? जानें सत्ता बचाने की पूरी कहानी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies