10 से 10 तक : अमृतसर में पाकिस्तान के दो जासूस जफर और शमशाद गिरफ्तार, मोबाइल में मिले खुफिया दस्तावेज
August 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

10 से 10 तक : अमृतसर में पाकिस्तान के दो जासूस जफर और शमशाद गिरफ्तार, मोबाइल में मिले खुफिया दस्तावेज

पंजाब के अमृतसर में पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। ये भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान को पहुंचा रहे थे।

Written byManish ChauhanManish Chauhan
May 19, 2022, 10:00 am IST
inभारत
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

1- पाकिस्तान के दो जासूस जफर और शमशाद गिरफ्तार
पंजाब के अमृतसर में पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। ये भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान को पहुंचा रहे थे। आरोपियों के मोबाइल से भारतीय सेना की इमारतों, सैन्य वाहनों, नक्शों की तस्वीरें और देश की सुरक्षा से जुड़े कुछ खुफिया दस्तावेज भी मिले हैं, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजे गए थे। इनकी पहचान कोलकाता निवासी जफर रियाज और बिहार के मधुबनी निवासी मोहम्मद शमशाद के तौर पर हुई है। दिखावे के लिए ये आरोपी अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर लेमन सोडा बेच रहे थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

2- ‘शिव मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी भोपाल में जामा मस्जिद’
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब भोपाल स्थित जामा मस्जिद के सर्वे कराने की मांग उठने लगी है। संस्कृति बचाओ मंच ने इसे लेकर पुरातत्व विभाग से सर्वे कराने के लिए CM शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी मांग की है। संस्कृति बचाओ मंच का दावा है कि जामा मस्जिद के नीचे शिव मंदिर है। मुस्लिम शासकों ने मंदिर तोड़कर जामा मस्जिद बनवाया था। मस्जिद का हर एंगल से सर्वे की मांग को लेकर संस्कृति बचाओ मंच कोर्ट में याचिका दायर करेगा।

3- श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वाद पर आज आ सकता है फैसला
मथुरा में श्रीकृष्ण विराजमान केस में महत्वपूर्ण फैसला आज दोपहर आ सकता है। रिवीजन के तौर पर करीब डेढ़ साल तक हुई सुनवाई के बाद जिला जज की कोर्ट में गुरुवार दोपहर इस वाद के स्वीकार करने और न करने पर फैसला होगा। जिला जज राजीव भारती की अदालत में होने वाले इस फैसले पर सभी की निगाहें लगी हैं। बता दें कि एडवोकेट रंजना अग्निहोत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की सखी के तौर पर एक केस सितंबर, 2020 में सिविल कोर्ट में दाखिल किया था। इस केस को सिविल कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद अक्टूबर में यह केस रिवीजन के लिए जिला जज की कोर्ट में दाखिल किया गया।

4- शाबाम ने श्यामू बनकर हिंदू लड़की से की शादी, तीन तलाक देकर भाईयों से कराया हलाला
यूपी के अंबेडकरनगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाबाम नामक मुस्लिम युवक ने श्यामू बनकर हिंदू लड़की से की शादी की। उसके बाद उसका कन्वर्जन कराया। फिर तीन तलाक देकर भाइयों से हलाला कराया। परेशान पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला जलालपुर का है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर
केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

5- शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक
छत्तीसगढ़ में तीन तलाक का मामला सामने आया है, जहां जशपुर में पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कुनकुरी के SHO भास्कर शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसकी शादी 2007 में झारखंड में हुई और बच्चा न होने से उसके ससुर एवं पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके बाद पीड़िता कुनकुरी आ गई। उसने अपने पति को फोन कर वापस ले जाने को कहा, लेकिन इस दौरान पति के साथ वाद-विवाद होने पर पति ने फोन पर ही 3 बार तलाक बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने दूसरा विवाह भी कर लिया है जिसके तहत हमने मामला दर्ज किया है, आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

6- मुंडका अग्निकांड : कोर्ट ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
पुलिस रिमांड पर चल रहे दिल्ली के मुंडका अग्निकांड के तीनों आरोपितों को बुधवार अदालत को पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपित मनीष लाकड़ा, हरीश गोयल और वरुण गोयल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान तीनों ही आरोपितों ने अहम जानकारियां दी हैं। दूसरी ओर हरीश गोयल और वरुण गोयल का भी डीएनए लेने के बाद एफएसएल की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को मुंडका स्थित एक इमारत में आग लग गई थी। इसमें झुलसकर 27 लोगों की मौत हो गई थी।

7- पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामला, पूर्व शिक्षा मंत्री से सीबीआई ने की पूछताछ
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के समय 1005 शिक्षकों की भर्ती में हुई बड़े पैमाने पर धांधली मामले में हाई कोर्ट के आदेश अनुसार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने चटर्जी से बुधवार को करीब 3:30 घंटे तक पूछताछ की है। शाम 5:45 बजे के करीब पार्थ चटर्जी निजाम पैलेस स्थित सीबीआई के दफ्तर पहुंचे थे। उनसे देर रात 9:30 बजे तक पूछताछ हुई है। उल्लेखनीय है कि ग्रुप सी में 381 लोगों की गैर कानूनी नियुक्ति हुई है। इनमें से 222 लोगों को बिना परीक्षा शिक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया, जबकि 159 लोगों को फेल होने के बावजूद शिक्षक बनाया गया है। आरोप है कि बिना शिक्षा मंत्री की सहमति के इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार नहीं हो सकता।

8- आईपीएल : लखनऊ ने कोलकाता को 2 रन से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 66वें मुकाबले में बुधवार को क्विंटन डिकॉक के शतक और केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है, जबकि इस हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल के इस सीजन में सफर समाप्त हो गया है।

9- कीव में दोबारा खुला अमेरिकी दूतावास 
यूक्रेन की राजधानी कीव में अमेरिकी दूतावास दोबारा खुल गया। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को दी। प्राइस ने कहा कि अमेरिका सहयोगियों और साझेदारों को मदद करने से पीछे नहीं हटेगा। प्राइस ने कहा है कि हमने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन के लोगों ने अपनी सुरक्षा सहायता से रूस की आक्रामकता से अपनी मातृभूमि की रक्षा की है और इसका परिणाम यह है कि एक बार फिर दूतावास के ऊपर “सितारे और धारियां (अमेरिकी ध्वज के चिह्न) उड़ रही हैं।’

10- फिनलैंड, स्वीडन के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिनलैंड और स्वीडन के उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने की चर्चाओं के बीच बुधवार को कहा कि वह इन दोनों देशों साथ मिलकर काम करना पसंद करेंगे ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में सतर्क रहा जा सके। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि नाटो में शामिल होने के लिए इन दोनों देशों के आवेदनों पर विचार किए जाने के दौरान अमेरिका इस बात की घोषणा करता है कि हम फिनलैंड और स्वीडन के साथ अपनी साझा सुरक्षा के खातिर किसी भी खतरे के प्रति सतर्क रहने और किसी हमले के खतरे को रोकने या उनका सामना करने के लिए काम करेंगे।

Topics: लव जिहादbig newslatest newsपाकिस्तानी जासूस गिरफ्तारअमृतसर में जासूसभोपाल जामा मस्जिदबड़ी खबरेंPakistani spy arrestedताजी खबरेंspies in amritsarlove jihadBhopal Jama Masjidतीन तलाकTriple talaq
Manish Chauhan
Manish Chauhan
मनीष, पिछले सात साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। पत्रकारिता एवं जन संचार में स्नातकोत्तर करने के बाद इन्होंने करियर की शुरुआत 2015 में कृषि जागरण से की थी। उसके बाद ईनाडु इंडिया, ईटीवी भारत, आईबीसी 24 और वे-टू न्यूज एप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में पाञ्चजन्य में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। [Read more]
Share17
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंदू नाम बताकर छात्रा से दोस्ती, सच सामने आते ही फैजान देने लगा धमकियां; फिर छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम

आरोपी सलमान

सलमान ने हिंदू किशोरी को शिकार बनाने के लिए हाथ पर ओम गुदवाकर पहना महाकाल का कड़ा

‘शोहरब ने सौरभ सिंह’ बनकर हिंदू महिला को फंसाया? 5 माह की गर्भवती होने पर शादी से इनकार, FIR दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

फेसबुक पर ‘सूरज’ बनकर की दोस्ती, बाद में निकला ‘मुन्ताज’; महिला ने लगाए जबरन निकाह, और धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप

सुभान अहमद पुलिस की गिरफ्त में

सुभान अहमद ने हिंदू बनकर की कोर्ट मैरिज, 3 बच्चों के बाद ट्रिपल तलाक; आरोपी गिरफ्तार

मुस्लिम युवक ने राजस्थान की हिंदू नाबालिग का गुजरात से किया अपहरण

राजस्थान की हिंदू नाबालिग को सलीम ने प्रेमजाल में फंसाया और वडोदरा से किया अपहरण

Load More

ताज़ा समाचार

आज का इतिहास

7 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन हुई थी WHO की स्थापना, भारत ने भी रचा था खेलों में इतिहास

Sambhal Violence Judicial Commission Report VHP Dr Surendra Jain Statement Panchjanya

“सत्य की विजय, बेनकाब हुए षड्यंत्रकारी”: संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का VHP ने किया स्वागत

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया (फाइल चित्र)

जस्टिस के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान: अवमानना केस में केजरीवाल-सिसोदिया को HC का अल्टीमेटम, 4 सप्ताह में मांगा जवाब!

Haridwar Kumbh Mela 2027, Kumbh 2027 Preparations, Meladhikari Sonika, IIT Roorkee Bridge Testing, Uttarakhand News Today, Panchjanya News

कांवड़ यात्रा 2027 के बाद ‘कुंभ 2027’ की तैयारियों में आएगी तेजी: हरिद्वार में बनेंगे 5 नए पुल, IIT रुड़की करेगी जांच

Spain Morocco Migration Crisis Ceuta Melilla Fence Infiltration Panchjanya

स्पेन में मोरक्को से आई भारी भीड़ का एक सप्ताह: लोग तो लौट गए, पर पीछे छोड़ गए अनसुलझे सवाल और भारी अराजकता!

Kanwar yatra 2025

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2026 : 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्तों ने लिया गंगा जल

सैनिकों के नाम पर कार्यक्रम और मंच से पूर्व सैनिक ही गायब : फौजीयों के अपमान पर बरसे कर्नल कोठियाल- माफी मांगे कांग्रेस

दीप प्रज्ज्वलित कर प्रबोधन बैठक के समापन सत्र का शुभारंभ करते श्री मोहनराव भागवत। साथ में हैं आचार्य स्वामी जीतेंद्रनाथ जी और विश्वमांगल्य सभा की अन्य पदाधिकारी

‘परिवार व्यवस्था को मजबूत करना समय की आवश्यकता’

Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat IIMUN Mumbai Speech Gen Z

“Gen-Z देश का भविष्य, शंका नहीं संवाद करें”: मुंबई में डॉ. मोहन भागवत जी ने शिक्षा, आरक्षण और LGBTQIA+ पर रखा दृष्टिकोण

सूबेदार बलदेव तिवारी से कांपते थे अंग्रेज। (चित्र प्रतीकात्मक और एआई द्वारा निर्मित)

महायोद्धा सूबेदार बलदेव तिवारी : राजा शंकर शाह और रघुनाथ के बलिदान का लिया प्रतिशोध

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies