
बागेश्वर के रहने वाले युवा रवि टम्टा ने ड्रोन तकनीक में सुधार कर एक सीटर हेली कार का निर्माण कर उसका सफल परीक्षण किया है।
रवि टम्टा कहते हैं कि आज मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा दिन है। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी और गर्व हो रहा है कि HAPIDA SKYNEX प्रोटोटाइप ने सफल उड़ान भरी है। भारत के पहले व्यक्तिगत उड़ने वाला वाहन का जो सपना कभी केवल मेरे मन में था, आज वह सपना जमीन से उठकर आसमान तक पहुंच गया।
जब HAPIDA SKYNEX ने पहली बार जमीन छोड़ी, वह मेरे लिए केवल एक मशीन की उड़ान नहीं थी। वह वर्षों की मेहनत, संघर्ष, सीख, असफलताओं और कभी हार न मानने वाले विश्वास की उड़ान थी।
मैंने हमेशा यह विश्वास किया है कि भविष्य की गतिशीलता केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी। एक दिन लोग अपनी व्यक्तिगत यात्रा के लिए आसमान का भी उपयोग करेंगे। मेरा उद्देश्य भारत में सुरक्षित, इलेक्ट्रिक और इनोवेटिव पर्सनल स्काई मोबिलिटी को विकसित करना है। ये HAPIDA SKYNeX उस उद्देश्य की पहली सफल उड़ान है। आज एक सपना पूरा हुआ है और भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी के एक नए भविष्य की शुरुआत हुई है।