नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर HAPIDA SKYNEX बनाने वाले रवि टम्टा ने अपने विज़न और भारत में Personal Sky Mobility के भविष्य पर चर्चा की।
रवि टम्टा के विज़न पर केंद्रीय मंत्री ने जताई उत्सुकता
रवि टम्टा से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं भविष्य के सपने पूरे होते हुए देख रहा हूं।
दोनों के बीच DGCA की मंजूरी, टेस्टिंग, सेफ्टी, सर्टिफिकेशन और आगे की राह सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई।
HAPIDA SKYNEX के इनोवेशन को लेकर मंत्री ने दी बधाई
मंत्री श्री नायडू ने रवि टम्टा के इस शानदार इनोवेशन को लेकर बधाई दी और उनके प्रयासों को नई उड़ान के लिए प्रेरणादायक बताया।
रवि टम्टा की यह उड़ान अब भारत के आसमान में नई संभावनाओं की पहचान बने—यही उम्मीद है।
ड्रोन तकनीक से स्काई कार की उड़ान का किया था सफल परीक्षण
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड निवासी रवि टम्टा ने ड्रोन तकनीक से स्काई कार की उड़ान का सफल परीक्षण कर देश-दुनिया को चौंकाया था। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी और सरकार की तरफ से हर मदद का वादा किया। आज श्री टम्टा ने मोदी सरकार के उड्डयन मंत्री के सम्मुख अपनी योजना रखी।











