उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अभियुक्त सुभान अहमद ने महिला को अपना नाम भूरा बताया था। अपनी मजहबी पहचान छिपा कर सुभान अहमद ने महिला से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद महिला के तीन बच्चे हुए। कुछ समय बीतने के बाद सुभान अहमद ने पीड़िता को ट्रिपल तलाक़ देकर तीनों बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया।
महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अभियुक्त सुभान अहमद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वह किसी के घर में साफ सफाई का काम करती थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात एक मुस्लिम युवती से हुई। उस मुस्लिम महिला के माध्यम से उसकी मुलाकात सुभान अहमद से हुई थी। उसने अपना नाम भूरा बताया और खुद को हिंदू बताकर उसके साथ नजदीकी बढ़ाई। इन दोनों ने वर्ष 2020 में बिजनौर में कोर्ट मैरिज कर लिया।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद यह मालूम हुआ कि भूरा का असली नाम सुभान अहमद है मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। सुभान अहमद का धामपुर में सैलून था मगर अचानक अपना सैलून बंद कर वह दिल्ली चला गया और उसके कुछ दिन बाद उसने फोन पर ट्रिपल तलाक दे दिया। उसके बाद गत 12 जुलाई को सुभान अहमद ने फोन करके घर से बाहर निकल जाने को कहा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया और सुभान उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में विवेचना की जा रही है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

















