उत्तर प्रदेश के लखनऊ से घर वापसी का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां दो मुस्लिमों ने सनातन धर्म अपना लिया। इसी के साथ ही इन सभी ने अपना नाम भी बदलकर हिन्दू नाम रख लिया।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि बाराबंकी की रहने वाली शबनम ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली और अपना नाम संजना रख लिया। वहीं गोंडा के रहने वाले हम्जा अली ने भी हिन्दू संगठनों की मदद से सनातन धर्म में घर वापसी की। उन्होंने ने भी अपना नाम बदलकर हेमंत सिंह रख लिया है। बताया जाता है कि ये दोनों ही लंबे वक्त से अपने मूल धर्म में घर वापसी करना चाह रहे थे। इन लोगों का कहना था कि उनका मूल पहले हिन्दू ही था। लेकिन बाद में किसी कारण से इनका इस्लामिक कन्वर्जन हो गया था।
इसे भी पढ़ें: साइबर ठगों ने PM मोदी का मुद्रा योजना से जुड़ा AI वीडियो किया वायरल, PIB फैक्ट चेक में हुआ खुलासा
अब इन्हें अपने मूल में जाने का मन हो रहा था, जिसके तहत इन लोगों ने हिन्दू संगठन की मदद ली। इसके बाद विधिवत वैदिक परंपरा के तहत इन दोनों से पूजा अर्चना करवाई गई। साथ ही शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें शामिल किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि संगठन उन लोगों की मदद करता है जो किसी वजह से अपने मूल धर्म में वापस आना चाहते हैं।
सनातन हेल्पलाइन की भूमिका
विश्व हिंदू रक्षा परिषद एक सनातन हेल्पलाइन चला रहा है। इसके जरिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग संपर्क कर रहे हैं। गोपाल राय के अनुसार इस हेल्पलाइन पर लव जिहाद और अन्य मुद्दों से प्रभावित लोग मदद मांगते हैं।उन्होंने बताया कि फिलहाल दो कथित लव जिहाद पीड़ित युवतियों से भी बातचीत चल रही है। संगठन उनकी स्थिति समझने और जरूरी मदद करने की कोशिश कर रहा है।

















