उधम सिंह नगर । देवभूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित एक चर्च को सील कर दिया। एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, इससे अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। चर्च के सील होने के बाद मौके पर मौजूद अनुयायियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
उत्तराखंड: पंजाब के बाद अब मिनी पंजाब में ईसाई मिशनरियों का जाल, हिन्दू संगठनों ने किया विरोध
उनका कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक यह कार्रवाई की गई है जो उचित नहीं है।
एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई
एसडीएम ऋचा सिंह राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ ग्राम रामजीवनपुर पहुंचीं, जहां ‘द होली टच फाउंडेशन ट्रस्ट’ की ओर से संचालित चर्च को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत गदरपुरा के तहत खाता संख्या 00553, खसरा नंबर 5 ख में दर्ज भूमि वर्ग-एक विशेष श्रेणी की है, जिसका उपयोग केवल आवासीय प्रयोजन के लिए किया जा सकता है।
हल्द्वानी में नकली मेजर अमन गिरफ्तार: आर्मी वर्दी पहनकर घूम रहा था ईसाई मिशनरी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन : आवासीय भूमि पर बना था चर्च
आरोप है कि सुरेंद्र सागर ने उक्त भूमि पर चर्च का निर्माण किया, जो उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्ष को यदि कोई आपत्ति है तो वो उचित साक्ष्य लेकर तहसील मुख्यालय आएं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का सख्त रुख
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के निर्माण या गतिविधि पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, पटवारी इंदु भट्ट, एसआई मोहन बोरा सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
















