पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार केंद्र सरकार के परियोजनाओं को पूर्णतः लागू नहीं कर रही हैं. इसका असर राज्य की जनता का स्वास्थ्य और अन्य सभी सकल विकास में पर दिख रहा हैं. ममता बनर्जी राजनीतिक वजहों से इन परियोजनाओं को लागू नहीं किया हैं.
अतएव भाजपा सरकार का राज्य की सत्ता में आना जनता के हित में हैं क्योंकि इसके बाद केंद्र सरकार के योजनाओं को पूरी तन्मयता से राज्य में लागू करके आम जनता के जीवनस्तर में सुधार किया जा सकेगा. पश्चिम बंगाल की जनता इस चुनाव में वैसे सरकार को चुनेगी जो केंद्र सरकार से मिलकर उनके कल्याण और विकास के लिए काम करें.
सरकारी योजनाओं में भेदभाव और पारदर्शिता का अभाव
ममता सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ काफी भेदभाव किया हैं और कई योजनाओं का नाम बदल दिया हैं. इसके अलावे सरकारी योजनाओं के लागु करने के तरीको में भी ममता बनर्जी पक्षपात करती हैं और गरीब या जरुरतमंदो के बजाये अपने पार्टी से जुड़े लोगो को ही इन योजनाओं का लाभ पहुँचाती हैं.
पारदर्शिता और इसका सही इस्तेमाल नहीं होने के कारण इस तरह के योजनाओं में रुकावट पैदा होती हैं. अतएव जनता इस तथ्य से भली भांति अवगत हैं की भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद ही राज्य की जनता का समुचित और समग्र विकास हो सकेगा.
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता का रुख
पश्चिम बंगाल की जनता में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी. वर्तमान में राज्य में भरस्टचार का बोलबाला हैं जिसमे सिंडिकेट, कोयला माफिया, शिक्षा, राशन में भ्रष्टाचार और मवेशियों से जुड़े कामों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां शामिल हैं. भाजपा सरकार के आने के बाद ही इन समस्या से जनता को मुक्ति मिलेगी.
सत्ताविरोधी लहर और राजनीतिक परिदृश्य
वर्तमान ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बहुत ज्यादा सत्ता विरोधी लहर हैं. तीन बार के सत्ता में रहने के बाद बिहार में लालू-राबड़ी, दिल्ली में शीला दीक्षित और केजरीवाल के साथ ही असम एम् तरुण गगोई की सरकार हार गई थी. अतएव तीन बार का सत्ताविरोधी लहर को रोकना ममता बनर्जी के लिए बड़ी चूनौती हैं और भाजपा इस बार सरकार बनाने के करीब ऐसे ही पहुंच गई हैं.
महिलाओं के लिए योजनाएं और सुरक्षा
इस चुनाव में राज्य में महिलाओं का रुख भाजपा के प्रति हैं. भाजपा ने महिलाओं के कल्याण और शाष्टिकरण के लिए कई योजनाओं को लेकर आये हैं जो महिलाओं के लिए काफी हितकर होगा. भाजपा सरकार में महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से 3,000 रुपये मिलेंगे और उन्हें बस से बिना पैसे के सफर करने की सुविधा मिलेगी. महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए कानूनी तंत्र को मजबूत किया जाएगा.
भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच तेजी में होगी जिससे बिना देर किए इंसाफ मिल सकेगा. तुरंत मदद के लिए महिला हेल्पलाइन और सपोर्ट सिस्टम को भाजपा सरकार में मजबूत किया जाएगा.ममता बनर्जी के कार्यकाल में महिलाओं को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा हैं.
अवैध घुसपैठ और नागरिकता का मुद्दा
भाजपा पश्चिम बंगाल की जनता इस तथ्य से अवगत हैं की अवैध घुसपैठ के कारण उनकी ज़िन्दगी में काफी चुनौतियां बढ़ी हैं. मगर ममता सरकार केंद्र सरकार को तारबंदी के लिए सीमा पर जमीन नहीं सौंप रही हैं जिससे की घुसपैठ पर लगाम लग सके. इसके उल्ट ममता बनर्जी की सरकार ने घुसपैठियों को आने दिया जा रहा क्योंकि इससे इनका राजनीतिक हित साधने के लिए मतदाता बना दिया हैं.
भाजपा की सरकार बनने पर इस मुद्दे पर सख़्त कार्रवाई करने के लिए जनता का मत भाजपा को मिलेगा.इसके अलावे मतुआ समुदाय भी इस तथ्य से वाकिफ की उनके नागरिकता की मांग पर केंद्र सरकार ने ज़रूरी कानून लाकर इसे सुलझाने और अब नागरिकता देने की प्रक्रिया देने के लिए गंभीर हैं.

















