देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने ऋषिकेश में एक बांग्लादेशी मुस्लिम को गिरफ्तार किया है जो कि साधु बनकर वहां रह रहा था। जिसका असली नाम सानिउर रहमान है जो कि सत्यनिष्ठ आर्य के नाम से साधु वेष में रह रहा था। सनातन धर्म में इस तरह के कालनेमियों की घुसपैठ किसी बड़े षडयंत्र का इशारा तो नहीं है?
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर चलाए गए सत्यापन अभियान में ऋषिकेश लक्ष्मणझूला पुलिस के साथ स्थानीय अभिसूचना विभाग की टीम ने सत्यनिष्ठ आर्य नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया पूछताछ में उसने आधार कार्ड सत्यम इनक्लेव गाजियाबाद पते का दिखाया। संदेह होने पर पुलिस ने जब सख्ती की और उसके कमरे की तलाशी ली तो मालूम हुआ कि उसका वास्तविक नाम सानिउर रहमान है जो कि बंग्लादेशी नागरिक है। इसका वास्तविक पता बैसड़ी मधुखाली फरीदपुर बांग्लादेश है,जो कि उसके पास से बरामद पासपोर्ट में दर्ज है।
आरोपी रहमान के पासपोर्ट की मियाद 2018 में समाप्त हो चुकी है। पूछताछ में मालूम हुआ कि वो नेपाल के रस्ते 2016 में भारत आया और बंगाल, यूपीएम भी रहा। प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी के अनुसार, आरोपी से अभी और गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उसने आखिरकर साधु वेश धारण करके किस किस से संपर्क किया था।
योगनगरी ऋषिकेश ने पिछले एक हफ्ते में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से प्रवेश लेकर सनातन वेश में रहकर किसी बड़े षडयंत्र को अंजाम देने की फ़िराक़ में नहीं है, सुरक्षा एजेंसियां इस ओर गहनता से छानबीन कर रही है।

















