फिर दिलों पर छाए शिवराज मामा!!
June 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

फिर दिलों पर छाए शिवराज मामा!!

रायसेन की मासूम बेटी के लिए शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई संवेदनशीलता। 10 लाख की सहायता, दीर्घकालिक संरक्षण और “मामा” की असली परिभाषा।

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी — edited by Shivam Dixit
Jan 17, 2026, 07:53 pm IST
in भारत, मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान

“मामा” यह शब्द भरोसे, अपनत्व और बिना शर्त संरक्षण की भावभूमि है। भारतीय समाज में “मामा” वह होता है, जिसके आंगन में बच्चा बेफिक्र हँसता है, जिसके कंधे पर सिर रखकर रो सकता है और जिसे देखकर मन को यह तसल्ली मिलती है कि कोई अपना है, हर हाल में साथ खड़ा रहेगा। राजनीति में जब कोई जननेता इस शब्द से पहचाना जाने लगे, तब उसके पीछे संवेदनशील व्यवहार, समय पर लिया गया संज्ञान और पीड़ा में डूबे परिवार के साथ खड़े होने का साहस होता है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए “मामा” शब्द वर्षों से यही अर्थ रचता आया है और एक बार फिर उन्होंने अपने आचरण से इसे जीवंत कर दिया है।

रायसेन की जघन्य घटना और समाज की अंतःचेतना

रायसेन जिले के गौहरगंज में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया था। ऐसी घटनाएँ निश्‍चित ही एक परिवार तक सीमित नहीं रहती, यह पूरे समाज की अंतस्‍चेतना को घायल कर देती हैं। अक्सर देखा गया है कि शुरुआत में सहानुभूति की लहर उठती है, लोग साथ खड़े होते हैं, किंतु समय बीतते ही पीड़ित परिवार अकेला पड़ जाता है। दर्द, डर और भविष्य की अनिश्चितताओं के बीच तब उसको सहारा देने कोई सामने नहीं आता। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी कड़वी सच्चाई को महसूस किया और केवल दुख जताकर रुकने के बजाय उसे जिम्मेदारी में बदल दिया।

संवेदना से जिम्मेदारी तक का कदम

घटना पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अपनी संवेदनाएँ सार्वजनिक रूप से प्रकट कीं और यह स्पष्ट किया कि पीड़िता बेटी का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए। इसी भाव से प्रेरित होकर उन्होंने 10 लाख रुपए की सहायता राशि पीड़ित परिवार को सौंपी। उल्‍लेखित है, यह सहायता किसी सरकारी योजना या निधि से नहीं दी गई है, उनके माध्‍यम से आपसी सहयोग से जुटाई गई, ताकि यह संदेश जाए कि संवेदना मन से उपजती है और वह मन किसी एक का नहीं संपूर्ण हिन्‍दू समाज का है।

दीर्घकालिक सुरक्षा और भविष्य की गारंटी

अब यह राशि बच्ची के नाम से उसके खाते में डिपॉजिट की जाएगी। जब वह 18 वर्ष की होगी, तब यह राशि बढ़कर लगभग 18 लाख रुपए हो जाएगी। यही नहीं, इसी फंड से समय-समय पर उसकी शिक्षा और अन्य आवश्यक खर्च भी पूरे होते रहेंगे। निश्‍चित ही कहा जाएगा कि इस प्रकरण में यह सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित रहनेवाला विषय न होकर एक दीर्घकालिक भरोसा है कि यह बेटी अकेली नहीं है, उसका भविष्य किसी अंधेरे में नहीं छोड़ा गया है, संपूर्ण समाज उसके साथ खड़ा है।

नेतृत्व की संवेदनशील सोच

शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर जो बात कही, वह समाज के लिए आईना भी है और मार्गदर्शन भी। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में समाज कुछ समय तक साथ रहता है, लेकिन बाद में परिवार अकेला पड़ जाता है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इस परिवार पर शिक्षा और जीवनयापन का अतिरिक्त बोझ न आए, और बेटी को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहारा मिले। ऐसे में कहना यही होगा कि यही वह सोच है, जो एक प्रशासक या नेता को “मामा” बनाती है।

कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक तत्परता

यह भी एक तथ्‍य है कि घटना के पश्‍चात प्रदेश की मोहन सरकार में कानूनी पक्ष पर भी प्रशासन ने तत्परता दिखाई। नवंबर 2025 में घटी इस घटना के आरोपी सलमान को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। 27 नवंबर की आधी रात जब पुलिस उसे रायसेन ले जा रही थी, तब भोपाल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कीरत नगर के पास पुलिस वाहन का टायर पंक्चर हो गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने एसआई की पिस्टल छीन ली। इसके बाद उसे रायसेन ले जाते समय एक शॉर्ट एनकाउंटर में वह घायल हुआ। यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि कानून व्यवस्था ने आरोपी को पकड़ने और न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में कोई ढिलाई नहीं बरती।

सत्ता, संरक्षण और नैतिक जिम्मेदारी

वहीं, कानून की कार्रवाई के समानांतर समाज का नैतिक कर्तव्य भी होता है पीड़ित के साथ खड़े होने का। शिवराज सिंह चौहान का यह कदम उसी नैतिक जिम्मेदारी का विस्तार है। उन्होंने फिर यही बताया है कि सत्ता का अर्थ सिर्फ शासन भर करना नहीं होता है, संरक्षण भी है। नेतृत्व का मतलब निर्णय लेने तक सीमित होना नहीं है, बल्कि उस दर्द को भी महसूस करना है जो समाज जीवन में निरंतर घट रहे हैं।

“मामा” की राजनीति और भरोसे की नींव

आज जब समाज असंवेदनशीलता की शिकायत करता है, तब ऐसे उदाहरण उम्मीद जगाते हैं। “मामा” का यह रूप हमें राजनीति के उदात्‍त अर्थ समझा रहा है। सिर्फ नीतियाँ नहीं, टूटे भरोसे की बहाली भी हर राजनेता का कार्य है। रायसेन की वह मासूम बेटी शायद अभी इन बातों को न समझ पाए, किंतु इतना तय मानिए कि जब वह बड़ी होगी और अपने सपनों की उड़ान भरेगी, तब अवश्‍य ही उसके जीवन की नींव में यह भरोसा शामिल होगा कि किसी ने उसके अंधेरे समय में हाथ थामा था, वह उसका अपना, प्रदेश का “मामा” शिवराज मामा हैं।

Topics: Raisen Minor Rape CaseBJP Leader Help Victimभाजपा नेताSensitive Politics Indiaमहिला सुरक्षाWomen Safety Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानरायसेन दुष्कर्म मामलामामा शिवराजपीड़ित बेटी सहायतासंवेदनशील राजनीतिसामाजिक जिम्मेदारीShivraj Singh Chouhan Mama
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अल नीनो की आशंका पर केंद्र अलर्ट, किसान हित सर्वोच्च : शिवराज सिंह चौहान

प्रतीकात्मक चित्र

NCRB की रिपोर्ट:  नारी अस्मिता और सुरक्षा के लिए संवेदनशील होता भारत

श्री बलबीर पुंज (फाइल फोटो)

पूरे तथ्यों और स्पष्टता के साथ बात रखते थे श्री बलबीर पुंज, लेखन था अकाट्य

पश्चिम बंगाल चुनाव-2026 : बलात्कारी पर मेहरबानी

पश्चिम बंगाल चुनाव-2026 : महिला सुरक्षा तार-तार

पश्चिम बंगाल चुनाव-2026 : पोरिबोर्तन होबे!

Load More

ताज़ा समाचार

आज का इतिहास

आज का इतिहास: 9 जून की वो घटनाएं जिन्होंने भारत के इतिहास पर छोड़ी अमिट छाप

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा मंगलवार, पढ़ें अपना राशिफल

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

ईरान, होर्मुज और परमाणु प्रश्न: संभावित अमेरिका–ईरान समझौते के पीछे असली दांव

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर कार्रवाई : घुसपैठ और कट्टरपंथ का पूरा तंत्र होगा ध्वस्त

पश्चिम बंगाल : अवैध विदेशियों पर ‘ममता’

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: लोहे की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख; मुआवजे की घोषणा

ममता बनर्जी और काकोली घोष

TMC में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

इंडी गठबंधन की बैठक पर BJP का तंज, कहा- कमजोर पड़ चुकी है जमीन, आने वाले समय में कार में होगी बैठक

हरियाणवी गायिका काजल चौधरी अपनी सास को करा रहीं 84 कोसी परिक्रमा

हरियाणवी गायिका काजल चौधरी ने पेश की मिसाल, 95 वर्षीय सास को करा रहीं 84 कोसी परिक्रमा 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी बारी का इंतजार करते घुसपैठिए

बंगाल से विशेष रिपोर्ट : सेंधमार सीमा से बाहर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies