लखनऊ । जालौन जनपद के कोतवाली कोंच अंतर्गत रात में चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश गो कशी के अभियुक्त हैं।
जानकारी के अनुसार, गोकशी का अभियुक्त जावेद तथा असगर उर्फ अग्गस ये दोनों थाना कोच अंतर्गत मोहल्ला आराजी लाइन के निवासी हैं। तलाशी के दौरान इन दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस, नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू व चापड़ आदि बरामद किया गया।
मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अंतर्जनपदीय गोकशी गिरोह के अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कराया। इसी दौरान पुलिस को जावेद उर्फ कल्ला और असगर के आने की सूचना मिली। पुलिस को देखते ही जावेद और असगर ने भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान जब पुलिस से आमना सामना हुआ तो दोनों अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायर किया। इस दौरान पुलिस की गोली से दोनों घायल होकर के मौके पर गिर पड़े।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 10 और11 जनवरी की रात कुदरा खुर्द और कुदरा बुजुर्ग के बीच ट्यूबवेल पर हुई घटना से जनता में आक्रोश था। इस घटना के अनावरण के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थी।
असगर उर्फ अगस्त गोकशी के अपराध में सजा याफ्ता अपराधी है। वर्तमान समय में पैरोल पर बाहर था। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर अपराधी जावेद उर्फ कल्ला और एक अन्य अपराधी भी शामिल थे। जावेद उर्फ कल्ला वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ था। तीसरे अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

















