देहरादून: उत्तराखंड में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही में दानिश नाम के आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी अजेय सिंह के मुताबिक, दानिश नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार कर 01 पिस्टल व 01 रायफल एवं 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी के अनुसार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर एसटीएफ का शिकंजा लगातार कस रहा है और अभी तक 10 अभियुक्त गिरफ्तार, 16 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
क्या कहा पुलिस ने
उन्होंने बताया कि जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या-213/2026 अन्तर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस पंजीकृत करायी गयी उक्त मुकदमे की विवेचना के दौरान दिनांक 17.06.2026 एसटीएफ टीम ने जनपद ऊधमसिंहनगर के सरवरखेडा थाना कुण्डा क्षेत्र में दबिश देकर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि “फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह खेल केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक अथवा सहयोगी की भूमिका सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।।
अब तक की एसटीएफ कार्यवाही
राज्य के विभिन्न जनपदों में 04 अभियोग पंजीकृत किया गया है औऱ 10 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। 16 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस और बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त-
दानिश उर्फ दानू पुत्र मोहम्मद अलीम उर्फ छुट्टन निवासी सरवरखेडा थाना कुण्डा, जनपद उधम सिंह
बरामदगी –
01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .30 बोर
01 रायफल सेमी ऑटोमैटिक 315 बोर
10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 07 कारतूस जिन्दा .30 बोर
02 कूटरचित लाईसेंस जनपद शाहजहाँपुर उ0प्र0 से सम्बन्धित
01 कूटरचित अभियुक्त दानिश का आधार कार्ड
















