लंदन से एक भयावह खबर आई है, जिसने ने पूरी दुनिया, खासकर सिख समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। पश्चिमी लंदन में एक 14 वर्षीय सिख लड़की के साथ हुई दरिंदगी ने एक बार फिर ब्रिटेन की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सिख लड़की के साथ दरिंदगी
रिपोर्ट के अनुसार, एक 14 साल की सिख लड़की का एक ‘पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग’ ने अपहरण किया, इसके बाद लड़की को एक फ्लैट में बंद कर 5 से 6 दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) किया।
बच्ची ने वहां से भागने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर और डरा-धमकाकर चुप करा दिया। यह घटना उस खौफनाक ‘ग्रूमिंग पैटर्न’ को दर्शाती है, जिसका शिकार अक्सर ब्रिटेन में रहने वाली अल्पसंख्यक समुदायों की युवतियां होती रही हैं।
सिख समुदाय ने छुड़वाया
जैसे ही इस बर्बरता की खबर स्थानीय सिख समुदाय को लगी, वो पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय उस फ्लैट को चारों तरफ से घेर लिया जहाँ लड़की को बंधक बनाया गया था। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
धीरे धीरे वहां 200 से ज्यादा सिख इकट्ठा हो गए। उन्होंने कई घंटों तक फ्लैट के बाहर जोरदार हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ के दबाव और सिख समुदाय की एकजुटता के कारण आखिरकार लड़की को उन दरिंदों के चंगुल से छुड़ा लिया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पश्चिमी लंदन में ‘ग्रूमिंग गैंग्स’ द्वारा युवा लड़कियों का अपहरण और यौन शोषण अब एक आम बात हो गई है, और स्थानीय प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल रहा है।
एलन मस्क ने भी किया विरोध
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलन मस्क ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने ब्रिटेन में बढ़ते अपराधों और ‘ग्रूमिंग गैंग्स’ पर अंकुश न लगा पाने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी निंदा की। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रिटेन में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।

















