अयोध्या । अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में दो लड़के और एक लड़की प्रवेश कर गए। ये लोग कश्मीरी बताए जा रहे हैं। ये तीनों वहां पर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत तीनों को रोक लिया और मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें – अयोध्या में बड़ा फैसला : नॉनवेज बिक्री और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, ये तीनों कुछ संदिग्ध हरकतें कर रहे थे। पूछताछ के दौरान पता लगा है कि इन तीनों ने स्वयं को कश्मीर का निवासी बताया है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां को दी गई। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग अयोध्या क्यों आए थे, इन लोगों का क्या उद्देश्य था।
















