‘सबके कल्याण की कामना करता है हिंदू’
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘सबके कल्याण की कामना करता है हिंदू’

Written byPanchjanyaPanchjanya
Dec 28, 2025, 10:29 pm IST
in भारत, पंच परिवर्तन, विश्लेषण, संघ @100
कोलकाता में शताब्दी व्याख्यान देते श्री मोहनराव भागवत

कोलकाता में शताब्दी व्याख्यान देते श्री मोहनराव भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर 21 दिसंबर को सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत का कोलकाता में विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। इसका विषय था-‘100 वर्ष की यात्रा : नए क्षितिज।’ यह व्याख्यानमाला की तीसरी कड़ी थी। पहली कड़ी 26-28 अगस्त तक नई दिल्ली में और दूसरी कड़ी 8 और 9 नवंबर को बेंगलूरु में आयोजित हुई थी। चौथी कड़ी फरवरी, 2026 में मुंबई में होगी। कोलकाता व्याख्यान में समाज के हर वर्ग के विशिष्ट लोगों के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री भागवत ने तीन सत्र में व्याख्यानमाला को संबोधित किया। अंतिम सत्र प्रश्नोत्तर का था। यहां प्रस्तुत हैं श्री भागवत के व्याख्यान के संपादित अंश-

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक या पथसंचलन करते हैं, यदि उनकी तुलना ‘पैरामिलिट्री’ से करें तो गलत होगा। संघ के स्वयंसेवक देश-दुनिया में सेवा के कार्य करते हैं। इसलिए संघ को केवल ‘सर्विस ऑर्गेनाइजेशन’ कहना उचित नहीं होगा। संघ के अनेक कार्यकर्ता राजनीतिक दलों में भी कार्य करते हैं, इससे यह अर्थ लगाना कि संघ कोई राजनीतिक संगठन है, गलत होगा। संघ का कोई शत्रु नहीं, पर संघ के बढ़ने से जिनके स्वार्थ की दुकान बंद हो सकती है, वे विरोध करते हैं, झूठ फैलाते हैं। हमारा प्रयास है कि संघ के बारे में जो लोगों की राय बने वह वस्तुस्थिति के आधार पर बने, किसी तीसरे स्रोत से फैलाए गए गलत विमर्श के आधार पर नहीं। संघ की स्थापना विश्व भर में भारत की जय-जयकार हो, इसलिए हुई है। विश्वगुरु बनने वाले भारत का समाज उस अनुरूप खड़ा हो, इसलिए हुई है।

संघ किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं चला, किसी प्रतिक्रिया में शुरू नहीं हुआ। संघ विशुद्ध रूप से हिंदू समाज के संगठन हेतु शुरू हुआ है। हमारे देश में कुशल योद्धा, शासक, बुद्धिमान होते हुए भी मुट्ठी भर अंग्रेजों ने हम पर शासन कैसे कर लिया, यह सोचने का विषय था। 1857 की क्रांति की असफलता से यह सवाल खड़ा हुआ। अन्तर्निहित एकता की बात हमारी संस्कृति में चलती आई है। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन में देश के काम के अलावा कोई दूसरा उद्देश्य नहीं था। डॉ. हेडगेवार के माता-पिता का एक ही दिन एक घंटे के अंतराल पर निधन हो गया था। तब डॉक्टर जी की आयु मात्र 11 वर्ष थी। उनके माता-पिता प्लेग के रोगियों की सेवा करते थे और उसी की चपेट में आ गए। उनके निधन के बाद डॉ. हेडगेवार ने अत्यंत निर्धनता में जीवन बिताया। पर वे मेधावी थे और कक्षा में सबसे आगे रहते थे। स्वप्न में भी वन्देमातरम् को गलत कहने का विचार डॉ. हेडगेवार नहीं कर सकते थे। डॉ. हेडगेवार को कोलकाता के नेशनल मेडिकल कॉलेज में इसलिए नहीं भेजा गया, क्योंकि वे डॉक्टर बनें। उनका काम अनुशीलन समिति से संपर्क कर पश्चिम भारत में क्रांतिकारी गतिविधियों का श्रीगणेश करना था।

डॉ. हेडगेवार ने देश के लिए नौकरी नहीं की, विवाह नहीं किया और असहयोग आंदोलनों में गांव-गांव गए, तो उन पर राजद्रोह का मुकदमा चला। डॉ. हेडगेवार ने कभी अंग्रेजों की सरकार को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने न्यायाधीश के आगे कहा था कि स्वतंत्र होना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। डॉ. हेडगेवार की स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं और क्रांतिकारियों से चर्चा होती रहती थी। अंग्रेज हमें गुलाम बनाने वाले पहले नहीं थे। उससे पहले इस्लाम आया, उससे पहले शक थे, उससे पहले कुषाण थे, उससे पहले सिकंदर और हूण थे। स्वार्थ और भेदरहित तथा अनुशासन के आधार पर समाज बने, तो एक गुणवत्ता आएगी।
दस साल के चिंतन के बाद 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना की।

संघ का उद्देश्य

संघ का उद्देश्य किसी को नष्ट करना नहीं है। संघ का जन्म डॉ. हेडगेवार के मन की व्यथा और देश की दुर्दशा के आधार पर हुआ। इसलिए संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन करना उनका उद्देश्य था। व्यक्ति निर्माण के माध्यम से देशव्यापी कार्यकर्ताओं का संगठन खड़ाकर समाज जीवन में परिवर्तन करना संघ की कार्यपद्धति है। संघ का लक्ष्य संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन है, किसी का विरोध करना नहीं है। इस देश के लिए उत्तरदायी समाज हिंदू समाज है। अंग्रेजों के आने के बाद हम एक राष्ट्र बने, यह गलत अवधारणा है। भारत सनातन काल से है।

दुनिया में भारत के ही लोग सभी विविधताओं को स्वीकार करते हैं, सम्मान करते हैं। ये इस देश की विशेषता है। हिंदू किसी एक
पूजा-पद्धित, एक खानपान का नाम नहीं है। हिंदू कोई धर्म, मजहब भी नहीं है। हिंदू एक स्वभाव का नाम है। भारत का कोई भी व्यक्ति जो इस स्वभाव को मानता है, वह हिंदू है। देश के कारण हम ऐसे बने, इसलिए यह हिंदू का देश है। हिंदू सर्वसमावेशक और सबका कल्याण मानने वाले होते हैं। हिंदू नाम नहीं विशेषण है। उनकी पूजा या भाषा देशी हो अथवा विदेशी, लेकिन जो इस संस्कृति को मानता है, मातृभूमि को मानता है, वह हिंदू है। हमारी विविधता उसी एकता से निकली है। विविधता उसका श्रृंगार है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि इंडो ईरानियन प्लेट पर रहने वालों का 40 हजार वर्ष से डीएनए एक है।

भारतवर्ष में सभी हिंदू हैं। संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन करने की जो कार्यपद्धित है, वह संघ की अपनी है, अनोखी है। एक घंटा सब भूलकर देश के लिए चिंतन करना ही संघ की शाखा है। हमें समाज का संगठन करना है, समाज के भीतर कोई प्रभावी संगठन नहीं खड़ा करना है। अच्छे काम, निस्वार्थ बुद्धि से किए जाने वाले सभी कार्यों में हम सहयोग करते हैं। संघ से तैयार हुए स्वयंसेवक समाज के हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अच्छे काम के लिए संघ सबकी सहायता करता है।

ईश्वरीय कार्य

विचारों की स्पर्धा हो सकती है, लेकिन सबका मन एक रहना जरूरी है। अमेरिका में अब्राहम लिंकन ने अपने विरोधी को रक्षा मंत्री बनाकर एकता सूत्र को बढ़ाया। संघ का काम मित्रता के आधार पर शुद्ध सात्विक कार्य है। संघ का सही से पता तब चलेगा जब आप संघ की शाखा में प्रत्यक्ष आकर देखेंगे और समझेंगे। स्वयंसेवक सभी क्षेत्रों में कार्य करते हैं। संघ किसी का नियंत्रण नहीं करता- न बाहर से, न अंदर से। संघ को अंदर से देखना आवश्यक है। डॉ. हेडगेवार नहीं होते तो संघ नहीं होता। संघ को समझने के लिए उनका चरित्र जरूर पढ़ना चाहिए।

संघ अपनी स्थापना के दिवस से ही सामूहिकता के भाव से चलता है। संघ एक सामूहिक कार्यपद्धति है। हिंदुस्थान हिंदू राष्ट्र है; डॉ. हेडगेवार के समय में इसकी मान्यता नहीं थी। उस समय वे हिंदू समाज के संगठन के लिए खड़े हुए। अत्यंत विपरीत परिस्थिति में, आर्थिक रूप से बेहद अभावग्रस्त होने के बावजूद शुद्ध अंतःकरण, निस्वार्थ बुद्धि से डॉ. हेडगेवार ने संघ का कार्य प्रारंभ किया। समाज के स्नेह के भरोसे संघ आगे बढ़ा। यह ईश्वरीय कार्य है।

दुनिया के किसी स्वयंसेवी संगठन का इतना विरोध नहीं हुआ, जितना संघ का हुआ। हमले हुए और हत्या भी हुई, लेकिन स्वयंसेवक आगे बढ़े। एक भी स्वयंसेवक के मन में इसको लेकर कटुता का भाव नहीं है।

संघ गुरु दक्षिणा से चलता है। बाहर से कुछ नहीं लेते, स्वयंसेवक सब चलाते हैं। संघ आर्थिक रूप से स्वावलंबी है। पाई-पाई का हिसाब रखा जाता है और ऑडिट होता है। भारत के कुल पौने सात लाख गांवों में से सवा लाख स्थानों में संघ है। 45,000 शहरों-नगरों में अभी हम आधे में पहुंचे हैं और आधे में पहुंचना है। विरोध के वातावरण में हम सजग रहते थे। अब अनुकूलता के वातावरण में हमें तेज गति से कार्य का विस्तार करना है। कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता का सुदृढ़ीकरण हमारे शताब्दी वर्ष का एजेंडा है।

अपने घर का पैसा लगाकर बिना प्रसिद्धि के ही समाज की सेवा में लगे लोगों की बड़ी संख्या है। हम इसे समाज की सज्जन शक्ति कहते हैं। समाज की सज्जन शक्ति का नेटवर्क स्थापित करना, परस्पर समन्वय करना और इनमें पूरकता लाने के कार्य में संघ साथ रहेगा। देशव्यापी कार्यकर्ताओं के आधार पर संपूर्ण समाज में आचरण का परिवर्तन करने का समय आ गया है।

पंच परिवर्तन

आचरण अर्थात् आदत में परिवर्तन करने की पांच बातों को स्वयंसेवक पहले अपने जीवन में लाएं, इसकी शुरुआत हमने संघ के शताब्दी वर्ष में की है। ये पांच विषय हैं-
सामाजिक समरसता : मंदिर, पानी, श्मशान सब हिंदुओं के लिए समान हैं।
कुटुम्ब प्रबोधन : परिवार के सदस्यों के बीच परस्पर संवाद होना चाहिए। सप्ताह में एक दिन नियत समय पर परिवार के सभी सदस्यों को एकत्र आना। साथ बैठकर बिना मीनमेख निकाले भोजन करना, भजन करना। और चार घंटे के समय में अपने कुटुम्ब, अपनी परंपरा की चर्चा करना।
पर्यावरण : पर्यावरण संरक्षण की चर्चा बहुत होती है पर वह चर्चा कृति में नहीं आती। इसके लिए छोटे-छोटे उपाय हम स्वयं से करें। अपना घर स्वच्छ रहना चाहिए और सामने का रास्ता भी। पानी बचाओ, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, छत पर पेड़-पौधे लगाओ।
स्वदेशी : स्वावलंबन और रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी वस्तुओं को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। स्वयं का बोध होना चाहिए कि हम कौन हैं। अपने आचरण में स्वदेशी भाषा, भ्रमण, भेष, भोजन और भवन होना चाहिए।
संविधान : प्रस्तावना, नागरिक कर्तव्य, मार्गदर्शक तत्व और नागरिक अधिकार हमें अपने बच्चों को पढ़ाने चाहिए। संविधान निर्माताओं के हिंदू मन का भाव संविधान में प्रकट होता है।

इन पांच परिवर्तनों की पहल को लेकर हम समाज में जाने वाले हैं। संघ संपूर्ण समाज को अपना मानता है। इस अपनत्व के आधार पर हम सब एक हों। सब शाखा में आएं यह आवश्यक नहीं। आएं तो अच्छा ही है, क्योंकि संघ की शाखा के समान नि:स्वार्थ बुद्धि और प्रामाणिकता का प्रशिक्षण देने वाली दूसरी कोई कार्यप्रणाली नहीं है। संघ श्रेय लेने के लिए काम नहीं करता है।

Topics: सर्वसमावेशकगुरु दक्षिणाअंतर्निहित एकता‘व्यक्ति निर्माण’विश्वगुरुहिंदू राष्ट्रसनातनपथसंचलनशाखापाञ्चजन्य विशेषशताब्दी वर्षस्वयंसेवकसरसंघचालक
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

बनाएं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

महाराणा प्रताप का जीवन लोककल्याण, आदर्श शासन और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का उदाहरण है : सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

रुपये की अग्नि परीक्षा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्र चेतना संकल्प सभा : उदयपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

Load More

ताज़ा समाचार

बंगाल: हर परिणाम से बड़ी वन्देमातरम् की घड़ी

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

देवेंद्र फडणवीस

UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का करारा जवाब, PoJK का जिक्र कर लगाई लताड़

आप विधायक चैतर बसावा

गुजरात: AAP विधायक को 7 साल की सजा, बने कैदी नंबर 90888, नहीं लड़ पाएंगे 6 साल तक चुनाव

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान के वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए 10 लाख रुपए में बनी थी फोरेंसिक रिपोर्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी मौत की अबूझ पहेली

गिरफ्तारी, अत्याचार और भय के माहौल में गुजरती थी रातें – hitler gandhi

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies