काम की खबरें

आधार कार्ड गुम हो गया है? बस ये तरीका अपनाइए और तुरंत पाएं नया आधार

आपका आधार कार्ड कहीं खो जाए, फट जाए या खराब हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसे दोबारा निकालने के कई आसान तरीके उपलब्ध कराए हैं।

Published by
Mahak Singh

आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसका इस्तेमाल बैंक खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल सिम लेने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन और कई अन्य जरूरी कामों में किया जाता है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाए, फट जाए या खराब हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसे दोबारा निकालने के कई आसान तरीके उपलब्ध कराए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप डुप्लीकेट आधार कार्ड कैसे निकाल सकते हैं।

ऑनलाइन तरीके से डुप्लीकेट आधार कार्ड कैसे निकालें- अगर आपके पास मोबाइल और इंटरनेट है, तो यह सबसे आसान तरीका है। सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद आपको “Aadhaar Services” का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां जाकर “Retrieve Lost or Forgotten UID/EID” पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको यह चुनना होगा कि आप अपना UID (आधार नंबर) या EID (एनरोलमेंट आईडी) निकालना चाहते हैं। अब वहां मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी भरें। सारी जानकारी भरने के बाद Send OTP पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को भरें और साथ में दिया गया कैप्चा कोड भी डालें। सभी जानकारी सही होने पर आपका आधार नंबर या ईआईडी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेज दिया जाएगा। आप चाहें तो वहीं से ई-आधार डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर 1947 से आधार निकालें- अगर आपको इंटरनेट इस्तेमाल करना नहीं आता या किसी कारण से वेबसाइट से काम नहीं हो पा रहा है, तो आप UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने के बाद आपको एक एग्जीक्यूटिव से बात करने का मौका मिलेगा। वह आपसे आपकी कुछ डेमोग्राफिक जानकारी जैसे – नाम, जन्मतिथि, पता आदि पूछेगा। जब आपकी जानकारी मिल जाएगी, तब वह आपको आपकी EID बता देगा। इसके बाद फिर से 1947 पर कॉल करें और IVRS सिस्टम के जरिए “रिक्वेस्ट स्टेटस” ऑप्शन चुनें। यहां आपको अपनी EID, जन्मतिथि और पिनकोड डालना होगा। सारी जानकारी सही होने पर आपको आपका आधार नंबर बता दिया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क होती है।

यह भी पढ़ें- UIDAI का बड़ा फैसला: अब बिना Aadhaar फोटोकॉपी ऐसे होगा आपका ID वेरिफिकेशन

आधार सेवा केंद्र पर जाकर डुप्लीकेट आधार निकलवाएं- अगर आप ऑनलाइन या फोन से काम नहीं करना चाहते, तो आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी डुप्लीकेट आधार कार्ड निकलवा सकते हैं। हां आपको अपनी जानकारी देनी होती है और आपकी बायोमेट्रिक पहचान (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) की जाती है। जानकारी मैच होने के बाद आपको वहीं से ई-आधार का प्रिंट दे दिया जाता है। स सेवा के लिए आपसे लगभग 30 रुपये या उससे थोड़ा ज्यादा शुल्क लिया जा सकता है।

आधार कार्ड सुरक्षित रखने के आसान उपाय- आधार कार्ड मिलने के बाद उसकी एक साफ फोटो अपने मोबाइल में सेव कर लें। चाहें तो उसका प्रिंट निकालकर अलग जगह रख लें। ओरिजिनल आधार कार्ड को हर जगह साथ ले जाने से बचें। जरूरत पड़ने पर ई-आधार या प्रिंटआउट का इस्तेमाल करें। अपने आधार नंबर को किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

Share