हरिद्वार । रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव निवासी मोहम्मद अब्बास गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
एक साल से फरार था आरोपी, इनाम घोषित
पुलिस के अनुसार मोहम्मद अब्बास शातिर किस्म का अपराधी है जो पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से फरार चल रहा था। जिसके चलते पुलिस के द्वारा मोहम्मद अब्बास पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था।
नाबालिग के अपहरण की दर्ज हुई थी शिकायत
स्मरण रहे की मंगलोर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था की मोहम्मद अब्बास उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस मोहम्मद अब्बास की तलाश कर रही थी।
परिजनों ने पुलिस को किया गुमराह
मोहम्मद अब्बास के परिजन पुलिस को भ्रमित कर रहे थे कि वो दुबई में रहकर काम कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उस पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था।
फोन सर्विलांस से मिली अहम जानकारी
काफी समय से पुलिस ने अब्बास के परिजनों के फोन सर्विलांस पर रखे हुए थे। पुलिस की मेहनत रंग लाई और उसे जानकारी मिली कि मोहम्मद अब्बास हैदराबाद में रहकर कार्य कर रहा है।
मंगलौर आने पर आरोपी को दबोचा
एक समय पुलिस को ये जानकारी मिली कि मोहम्मद अब्बास मंगलौर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
एसपी देहात ने दी गिरफ्तारी की जानकारी
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बातचीत में बताया की आरोपी मोहम्मद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। इस बारे में अभी और पूछताछ की जा रही है।

















