बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महाराष्ट्र से AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील ने सैकड़ों की भीड़ के सामने खुलेआम मंच से धमकी दी और अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए गलियां दी। साथ ही यूपी के मंत्री संजय निषाद और सीएम नीतीश कुमार को धमकाते हुए महाराष्ट्र आने का चैलेन्ज भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मंच से खुलेआम दी धमकी
वायरल वीडियो में इम्तियाज़ जलील ने खुले मंच से मजहबी भीड़ के सामने कहा- “तू ये समझ रहा है, कि मेरी बच्ची को कहीं हाथ लगा देगा तो हम खामोश बैठेंगे, अगर तू (नीतीश कुमार) सामने होता तो तेरा हाथ तोड़कर दूसरे हाथ में दे देते हम”।
मजहबी भीड़ की प्रतिक्रिया और नारेबाज़ी
इसके बाद वीडियो में मजहबी भीड़ तालियां बजाकर इस्लामिक “नारे ए तकबीर, अल्लाह हूँ अकबर” के नारे लगाकर इम्तियाज़ जलील के प्रति समर्थन जताती हुई नजर आती है।
CM नीतीश कुमार को कहा- H@R@M!
AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील की बदजुबानी, बिहार सीएम की माँ-पिता को भी दी गाली,
कहा- “हमारे हत्थे चढ़ा होता… उनके बाप को भी नहीं छोड़ते”
नीतीश कुमार और संजय निषाद को चैलेंज कर कहा कि अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में आकर ऐसा बयान देकर दिखा
Hello… pic.twitter.com/1TmGs2s8S4
— Shivam Dixit (@ShivamdixitInd) December 18, 2025
आपत्तिजनक भाषा और अन्य बयान
वीडियो में आगे इम्तियाज़ जलील ने कहा- “दूसरी जमात के हम नेता नहीं हैं, जहां पर हम बच्चियों की बेज्जती हम देखेंगे, जब किसी के पेट से कोई ह@R@M! पैदा होता है, तो ऐसे मंत्री निकलकर आते हैं”।
यूपी के मंत्री को दी गई धमकी
इसके बाद इम्तियाज़ जलील ने यूपी के मंत्री संजय निषाद का नाम लिए बिना उन्हें धमकी देते हुए कहा- “शुक्र मना कि तू यूपी के अन्दर है, हमारे हत्थे चढ़ा होता, हम किसी को नहीं छोड़ते, उनके बाप को भी नहीं छोड़ा तो ये क्या चीज है”
क्या है नितीश का हिजाब विवाद
दरअसल यह विवाद सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद भवन में एक हजार से अधिक आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। इसी दौरान नवनियुक्त आयुष चिकित्सक नुसरत परवीन जब मंच पर पहुंचीं, तो वह चेहरे पर हिजाब पहने हुई थीं।
नियुक्ति पत्र देते समय हुआ घटनाक्रम
इस दौरान जब नुसरत परवीन की बारी आई, तो 75 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोटो और पहचान के लिए उनका हिजाब हटा दिया, जिसके बाद वहां मौजूद एक सरकारी अधिकारी ने नुसरत परवीन को नियुक्ति पत्र लेने के बाद मंच से एक ओर कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

















