देहरादून: दून पुलिस ने दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही एक युवक को धर दबोचा। एसएसपी देहरादून अजेय सिंह ने बताया कि उक्त युवक का नाम इमाद अली है।
एसएसपी ने बताया कि कुछ समय पहले देहरादून के तीन युवकों से स्मैक बरामद की गई थी। पूछताछ में मालूम हुआ कि उन्हें ये स्मैक कोरियर के जरिए मिलती है भेजने वाला यूपीआई से भुगतान लेता है। पुलिस ने खोजबीन करके ड्रग्स भेजने वाले का नाम पता करवाया तो जानकारी मिली कि वो इमाद अली है जोकि देहरादून और सहारनपुर में रहता है। पुलिस ने उसकी तलाश की तो पता चला कि वो फरार है। पुलिस ने इमाद अली के घर की कुर्की का वारंट हासिल किया और उसपर दस हजार का ईनाम भी घोषित किया।
एसएसपी अजेय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी हासिल करके उसका पासपोर्ट नंबर पर दर्ज मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ट्रैक करना शुरू किया। जब ये जानकारी मिली कि वो दिल्ली एयरपोर्ट पर आ रहा है तो झाझरा पुलिस थाना इंचार्ज अमित शर्मा और टीम ने उसे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया।
आरोपी को आज देहरादून लाया जाएगा।आरोपी से पूछताछ की जाएगी ड्रग्स मामले में अन्य जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आरोपी न सिर्फ स्मैक बल्कि एलएसडी और अन्य मादक पदार्थों की कोरियर के जरिए सप्लाई करता है।

















