देहरादून पुलिस ने फरहान मलिक नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर हिंदू नाम से ID बनाकर एक हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाने और फिर उसका धर्म बदलने की कोशिश करने का आरोप है। यह घटना चकराता पुलिस स्टेशन एरिया में हुई, जहां एक आदमी ने कथित तौर पर अमन तोमर बनकर सोशल मीडिया के ज़रिए लड़की को प्यार के जाल में फंसाया।
पति की शिकायत पर केस दर्ज, ‘अमन’ निकला फरहान मलिक
महिला शादीशुदा थी और उसके पति को शक हो गया। ससुराल जाने पर पता चला कि उसका अमन तोमर के साथ अफेयर चल रहा था। मामला तूल पकड़ने पर भेद खुला की अमन का असली नाम फरहान मलिक निकला और वो देवबंद यूपी का रहने वाला है। फिलहाल वह पुलिस कस्टडी में है, उसके पति की शिकायत पर चकराता पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है, सीओ अनुज कुमार इसकी जांच कर रहे हैं। रुद्र सेना, उत्तराखंडी के कन्वीनर राकेश तोमर ने आरोप लगाया है कि देवबंद में मौजूद जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद, उत्तराखंड के आदिवासी हिंदू इलाकों में लव जिहाद करने और लड़कियों और महिलाओं का धर्म बदलने की साज़िशें रच रहा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में धर्मांतरण विरोधी सख्त कानून लागू है और धामी सरकार इसे सख्ती से लागू करने की बात करती रही है।

















